1. हिमाचल में जारी है वोटिंग, मतदान केंद्रों के बाहर लगीं लाइनें।
2. प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन।
3. जजों की नियुक्ति के लिए नामों को रोके रखना मंजूर नहीं: उच्चतम न्यायालय।
4. झारखंड विधानसभा ने राज्य सरकार की सेवाओं में आरक्षण की सीमा 77 प्रतिशत करने के लिए विधेयक किया पारित।
5. टेलीविजन अभिनेता सिद्धांत सूर्यवंशी की दिल की दौरा पड़ने से मौत।
6. राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी सभी 6 कैदी होंगे रिहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला।
7. अब ग्राहक हरित ऊर्जा पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं नवीकरणीय ऊर्जा।
8. हरियाणा के नौ जिलों में सरपंच व पंचों का चुनाव आज 12 नवंबर को।