Followers

Sunday, December 11, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

2. हिमाचल के 15वें CM बनेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, आज शिमला में लेंगे शपथ।

3. वंदे भारत, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट; महाराष्ट्र से गोवा तक प्रधानमंत्री मोदी की सौगात।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

5. गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

6. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के रीवा में सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन।

7. राज्यसभा में ‘समान नागरिक संहिता’ बिल पेश करने को मंजूरी।

8. हेंडरसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख का पद छोड़ने का फैसला किया, बेयर्ड होंगे अगले अध्यक्ष।

Saturday, December 10, 2022

ताजा खबर

1. सरकार ने आज राज्यसभा में आज समान नागरिक संहिता विधेयक-2022 विधेयक प्रस्तुत किया,विपक्षी दलों ने बिल का किया विरोध।

2. MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए थे कांग्रेस के 2 पार्षद, हुई वापसी।

3. ढाई महीने से लंबित फाइल पास, जस्टिस दीपांकर दत्ता बन सकेंगे सुप्रीम कोर्ट जज।

4. मध्य प्रदेश के बैतूल में चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन नहीं बच पाई तन्यम की जान।

5. यूजीसी के नए मसौदा नियम: तीन के बजाय चार साल की पढ़ाई के बाद स्नातक ‘ऑनर्स’ की मिलेगी डिग्री।

6. टि्वटर का अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर दुष्प्रचार का हथकंडा अब थमा: राजीव चंद्रशेखर।

7. एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह को ‘सीईओ ऑफ द ईयर अवार्ड’।

8. देशभर में अगले साल 15 अगस्त तक खेलो इंडिया के एक हजार केंद्र खोले जाएंगे : अनुराग ठाकुर।

9. संसद का शीतकालीन सत्र: चार राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश की नयी जातियों को मिलेगा ST का दर्जा, सदन में पेश हुए महत्वपूर्ण बिल।

Friday, December 9, 2022

ताजा खबर

1. विधानसभा चुनाव: गुजरात की 156 सीटों पर BJP ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत।

2. विधानसभा चुनाव: हिमाचल में ‘राज’ बदलने का रिवाज कायम रहा, कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत।

3. राजस्थान में शादी समारोह में सिलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत, 50 घायल।

4. तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सुझाई गई प्रक्रिया 'बोझिल',फिर से विचार करने की जरूरत: उच्चतम न्यायालय।

5. एसईजेड के आईटी कर्मचारियों को 2023 तक घर से काम करने की अनुमति।

6. बीएसएनएल की 4जी प्रौद्योगिकी को सात महीनों में 5जी में बदला जाएगा: अश्वनी वैष्णव।

7. भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला को मिला अमेरिका का ‘प्रेसीडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार।


ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...