Followers

Wednesday, December 14, 2022

ताजा खबर

1. शराबबंदी वाले बिहार में 12 की मौत, जहरीली शराब से जान जाने की आशंका।
2. बिहार-यूपी में शीतलहर ने दी दस्तक, दिल्ली में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड।
3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-डीसीएम में भिड़ंत में 6 की मौत।
4. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की।
5. दिल्ली में सभी उप निबंधक महिलाएं होंगी, उपराज्यपाल सक्सेना ने दिया निर्देश।
6. दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में एक जनवरी से 450 चिकित्सा जांच होंगी निशुल्क।
7. बसों में ‘पैनिक बटन’, ‘ट्रैकिंग डिवाइस’ लगाना सुनिश्चित करे दिल्ली सरकार : दिल्ली उच्च न्यायालय।
8. एनटीपीसी की देवीकोट सौर परियोजना शुरू, सालाना नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 1,000 मेगावॉट के पार।

Tuesday, December 13, 2022

ताजा खबर

1. तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारत, चीन के सैनिकों में झड़प; दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल।

2. सीमा से इंटरनेट तक चीन से चौकन्ना भारत, साइबर अटैक से बचने की तैयारी।

3. जेएनयू अगले साल से पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्वयं आयोजित करेगा।

4. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के उत्पादों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन। 

5. इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर की अवधि दिल्ली में आठ साल में सबसे कम प्रदूषित : सीएसई।

6. यूजीसी ने नयी शिक्षा नीति के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम, क्रेडिट ढांचे को किया अधिसूचित।

7. देशभर के मदरसों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए सरकार पोर्टल विकसित करेगी : संसदीय समिति।

8. देश को एक से अधिक ईंधन पर चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत: नितिन गडकरी।

9. ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का किया समर्थन।


Monday, December 12, 2022

ताजा खबर

1 .भूपेंद्र पटेल के सिर आज फिर सजेगा गुजरात का ताज, 2 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।

2. सबसे पहले लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना: मुख्यमंत्री सुक्खू।

3. अब MARCOS भी बन सकेंगी देश की बेटियां, भारतीय नौसेना का ऐतिहासिक फैसला।

4. डिनर से भ्रमण तक, प्रसिद्ध धरोहर स्थलों पर होगी जी 20 प्रतिनिधियों की मेजबानी।

5. प्रसार भारती के एडीजी सुनील एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन के उपाध्यक्ष चुने गए।

6. भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्त-कोरपैट का 39वां संस्करण 8 से 19 दिसम्बर के बीच होगा।

7. दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा।

8. पूर्व उपराष्‍ट्रपति वैंकय्या नायडू 25वें श्री चंद्रशेखरेन्‍द्र सरस्‍वती राष्‍ट्रीय श्रेष्‍ठता पुरस्‍कार से सम्‍मानित।



ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...