Followers

Saturday, December 17, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली में धर्मशाला से ज्यादा ठंड, अगले 2 दिन में पारा लुढ़कने के आसार।

2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किया नियुक्त। 

3. अर्धसैनिक बलों में सभी रैंक के कर्मचारियों को एचआरए मिलना चाहिए: दिल्ली उच्च न्यायालय।

4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छोटी गड़बड़ियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने वाले विधेयक को दी मंजूरी।

5. G20 है भारत के लिए अपनी डिजिटल नीति प्रदर्शित करने का सही अवसर : पदमश्री मोहनदास पई।

6. लोकसभा ने संविधान -अनुसूचित जनजाति आदेश -तीसरा संशोधन विधेयक, 2022 पारित।

7. 36वां राफेल फाइटर जेट पहुंचा भारत, फ्रांस से डिलीवरी हुई पूरी।

8. मोरमुगाओ, एक P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, 18 दिसंबर को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में भारतीय नौसेना में होगा शामिल।

Friday, December 16, 2022

ताजा खबर

1. देश में शीतलहर ने दे दी दस्तक, राजस्थान सहित कई राज्यों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा।

2. नेपाल-भारत आज से संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास करेंगे।

3. SC/ST एक्ट में जमानत देने से पहले जांच लें दुश्मनी का इतिहास: केरल हाईकोर्ट।

4. कानपुर: साइकिल की गद्दी बनाने वाली फैक्‍ट्री में लगी आग, तीन की मौत।

5. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सौ दिन हुए पूरे।

6. बिहार में जहरीली शराब हादसे में मृतकों की संख्या 53 हुई।

7. भारत 2028-29 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की : एस जयशंकर।

8. सीयूईटी-2023 परीक्षा 21 से 31 मई के बीच, नीट-यूजी सात मई को होगी : एनटीए।



Thursday, December 15, 2022

ताजा खबर

1. चीन को आज अपनी ताकत दिखाएगी वायुसेना, LAC के पास हुंकार भरेगा राफेल।

2. लंबी परंपरा खत्म करेगा केरल,गवर्नर नहीं कर सकेंगे बजट सत्र को संबोधित।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन।

4. पश्चिमी दिल्ली में नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका, चेहरा और आंखें झुलसीं; तीन गिरफ्तार।

5. भारत, कजाकिस्तान की सेनाएं मेघालय में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास करेंगी।

6. सरकार आईआरसीटीसी में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी, न्यूनतम कीमत 680 रुपये प्रति शेयर।

7. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा फिनटेक पहल और स्टार्ट-अप आकांक्षी भारत के महत्वपूर्ण हिस्से।

8. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की।


ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...