1. तुर्की में महसूस हुआ भूकंप का चौथा झटका, मौत का आंकड़ा 4300 पार।
2. एमसीडी अपना महापौर चुनने में एक महीने में तीसरी बार नाकाम रहा; आप अब न्यायालय का करेगी रुख।
3. मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया युवा खेलों के अंतर्गत आज कई खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी शुरू।
4. उच्चतम न्यायालय विक्टोरिया गौरी की मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को चुनौती वाली याचिका पर कल करेगा सुनवाई।
5. गो फर्स्ट करेगी जी-20 सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानों का संचालन।
6. अप्सरा अय्यर हार्वर्ड लॉ रिव्यू की अध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी छात्रा बनीं।
7. युवा संगम पंजीकरण पोर्टल का नई दिल्ली में हुआ शुभारंभ।
8. पांच राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने पुरानी पेंशन योजना की शुरू।