1. हवाओं के साथ लौटी ठंड, कई राज्यों में अभी राहत नहीं।
2. त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन।
3. पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
4. गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा पुलिस को ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान करेंगे।
5. दिल्ली जल बोर्ड के 20 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में तीन ठेकेदार गिरफ्तार।
6. महिला आईपीएल में सबसे महंगी बिकी मंधाना, 10 भारतीय महिला खिलाड़ियों को मिले एक करोड़ से ज्यादा।
7. पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला लोकसेवक डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी पंजाब में सहायक आयुक्त के तौर पर नियुक्त।
8. शहाबुद्दीन चुप्पू बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति चुने गए।
9. न्यूजीलैण्ड के उत्तरी द्वीप में आए चक्रवात गेब्रिएल के बाद सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।