1. जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके, 3.6 की तीव्रता से हिली धरती।
2. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 87 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए, मेघालय और नागालैंड में चुनाव प्रचार तेज।
3. महाराष्ट्र के लातूर शहर में जमीन के नीचे से रहस्यमयी आवाज सुनी गई।
4. बीबीसी के कार्यालयों पर आयकर विभाग का ‘सर्वे’ लगभग 60 घंटे के बाद समाप्त।
5. रेलवे और इंडिया पोस्ट की संयुक्त पार्सल सेवा की शुरुआत।
6. विदेशों से आने वाले पैसे के बारे में दैनिक आधार पर सूचना देने को एनईएफटी, आरटीजीएस में बदलाव।
7. सुसान वोज्स्की ने यूट्यूब के सीईओ पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, नील मोहन होंगे नये प्रमुख।
8. ओलंपियन फुटबॉलर तुलसीदास बलराम का लंबी बीमारी से निधन।
9. यक्षगान कलाकार बी नारायण भागवत का निधन।