Followers

Friday, February 24, 2023

ताजा खबर

1. छत्तीसगढ़ में आधी रात को मची चीख-पुकार, भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत।

2. मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी आज दोनों राज्यों में रैलियों को करेंगे सम्‍बोधित।

3. मार्च में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड,40 डिग्री तक जाएगा तापमान।

4. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आईएआरआई के 61वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित।

5. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के आगे पंजाब पुलिस बेबस,भीड़ ने थाने घेरकर मनवा ली बात।

6. शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की अनुमति को लेकर मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को दोबारा लिखी चिट्ठी।

7. अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन।

8. ट्वेंटी-20 महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराकर फ़ाइनल में किया प्रवेश।



Thursday, February 23, 2023

ताजा खबर

1. आप की शैली ओबेरॉय बनी दिल्ली की मेयर।

2. दो दिवसीय पंजाब निवेशक सम्मेलन आज से शुरू।

3. पंजाब से आप के विधायक अमित रतन कोटफत्ता रिश्वत मामले में गिरफ्तार।

4. फरवरी में ही हीटवेव की ओर दिल्ली, 8 राज्यों पर बरसेगा मौसम का कहर।

5. उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर चुनाव आयोग के ऑर्डर पर रोक लगाने से इंकार।

6. कैग ने 'लेखा-परीक्षा आंकड़ा मानक' अपनाने की जरूरत पर दिया जोर।

7. उत्तर प्रदेश : ‘हुक्का बार’ के लिए आवेदन पर एक महीने में निर्णय करने का निर्देश।

8. चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 53 लापता।


Tuesday, February 21, 2023

ताजा खबर

1. तुर्की में बड़े भूकंप के बाद 32वीं बार कांपी धरती, ताजा झटके से 3 मरे।

2. बारिश के लिए तरसे कई राज्य, गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड; और बढ़ेगा तापमान।

3. प्रधानमंत्री ने तुर्की और सीरिया में ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल कर्मियों से किया संवाद।

4. संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय-कनाडाई अफशां खान को पोषण अभियान का संयोजक किया नियुक्त।

5. भारत जी-20 के अध्‍यक्ष के रूप में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में स्‍थायी मिशन गोलमेज की मेजबानी करेगा।

6. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 12 विपक्षी सांसदों के खिलाफ मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा।

7. शंघाई सहयोग संगठन के भागीदार देशों के बीच क्षमता निर्माण पर आज नई दिल्‍ली में संगोष्ठी।

8. भारत की यूपीआई और सिंगापुर की पे नाऊ प्रणाली के बीच समन्‍वय का आज शुभारंभ होगा।


ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...