Followers

Wednesday, March 8, 2023

ताजा खबर

1. देश भर में होली की धूम। राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री ने देशवासियों को दी बधाई।

2. माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्य मंत्री पद की ली शपथ।

3. दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज, आतिशी बृहस्पतिवार को मंत्री पद की लेंगे शपथ।

4. केजरीवाल ने होली, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई।

5. नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी हैं सुरक्षित।

6. मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में पेड़ से टकराई कार, भीषण हादसे में 5 की मौत; 4 घायल।

7. BJP का 'घर-घर चलो अभियान', दलितों को साधने नया प्लान।

8. दिल्ली आबकारी नीति मामला : ईडी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी कविता को पूछताछ के लिए बुलाया।



Tuesday, March 7, 2023

ताजा खबर

1. राबड़ी देवी के बाद अब लालू यादव की बारी, आज CBI कर सकती है पूछताछ।

2. माणिक साहा मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार त्रिपुरा की बागडोर संभालेंगे।

3. दिल्ली आबकारी मामला : अदालत ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा।

4. बेकार पड़े और 65 कानूनों को खत्म करने के लिए बिल इसी सत्र में: किरण रिजिजू।

5. दिल्ली-एनसीआर में इस बार सर्दियों में 2018 के बाद से वायु प्रदूषण का स्तर सबसे कम रहा:सीएसई।

6. मौत बहुत बड़ी समतावादी, अनुकंपा के आधार पर नौकरी के दावों का सक्रिय निस्तारण करें : उच्चतम न्यायालय।

7. उमेश पाल हत्याकांड: एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, पत्‍नी ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप।

8. प्रधानमंत्री मोदी वित्तीय सेवा क्षेत्र पर वेबिनार को करेंगे संबोधित।

Monday, March 6, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली में होली से पहले तेज गर्मी, पर कुछ राज्यों में बारिश देगी राहत।
2. मनीष सिसोदिया के समर्थन में पोस्टर: पुलिस स्कूल प्रधानाचार्य व एसएमसी समन्वयक से करेगी पूछताछ।
3. मेघा ट्रॉपिक्स-1 को प्रशांत महासागर में गिराने के चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम देगा इसरो।
4. हर महिला के खाते में हर महीने आएंगे 1000 रु, मध्य प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ शुरू
5. केरल में कल सात मार्च को मनाया जाएगा ‘आट्टुकाल पोंगाला’।
6. अमिताभ बच्चन 'प्रोजेक्ट-के' की शूटिंग के दौरान घायल। पसलियों में लगी चोट।
7. जेटपैक सूट की मदद से अब हवा में उड़ान भरेंगे भारतीय सैनिक, आगरा के एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में जेटपैक सूट का परीक्षण।
8. जिनेवा में ‘भारत-विरोधी पोस्टर’ को लेकर भारत ने स्विस राजदूत को किया तलब।



ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...