Followers

Sunday, March 19, 2023

ताजा खबर

1. ठंड बढ़ाएगी बारिश, दिल्ली-उत्तरप्रदेश में आंधी का येलो अलर्ट।

2. इक्वाडोर में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 14 की मौत; पेरू में भी आए झटके।

3. पंजाब में मोबाइल इंटरनेट तथा एसएमएस सेवाओं पर रोक।

4. प्रधानमंत्री मोदी, हसीना ने बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन का किया उद्घाटन।

5. पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों की हड़ताल जारी।

6. 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक कर लें: आयकर विभाग।

7. ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार पैट्रिक फ्रेंच का निधन।


Saturday, March 18, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी संग हुई दिन की शुरुआत; मार्च में पहली बार सामान्य हुआ पारा।

2. अदालत ने आप नेता मनीष सिसोदिया की ईडी हिरासत पांच दिन बढ़ायी।

3. जो खुद ‘देश विरोधी’ हैं वे दूसरों को ‘देश विरोधी’ बोल रहे हैं: मल्लिकार्जुन खरगे।

4. वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक : उच्चतम न्यायालय ने पर्यावरण मंजूरी के खिलाफ एनजीटी की सुनवाई पर लगाई रोक।

5. केंद्र सरकार ने देशभर में नये सैनिक स्‍कूल खोलने के प्रस्‍ताव को दी मंजूरी।

6. केंद्र सरकार ने इरेडा के आईपीओ को दी मंजूरी।

7. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति राम चन्‍द्र पौडेल को राष्‍ट्रपति पद संभालने पर दी बधाई।

8. लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने का मामला विधि आयोग के पास भेजा गया।

9. रामसहाय यादव नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए।


Thursday, March 16, 2023

ताजा खबर

1. राष्‍ट्रपति मुर्मू आज केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप की छह दिन की यात्रा पर कोच्चि पहुंचेंगी।

2. न्यूजीलैंड में भूकंप के जोरदार झटके, 7.1 की तीव्रता से हिली धरती।

3. एक दिन में बीमार बना रहा दिल्ली-NCR का प्रदूषण, सबसे खतरनाक है नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड गैस।

4. कार्यस्थल पर योगाभ्यास करना स्वस्थ रहने का अच्छा तरीका: प्रधानमंत्री मोदी।

5. मिजोरम ने पहली बार अमेरिका को 'बर्ड्स आई चिली' का किया निर्यात।

6. तीनों सेना प्रमुखों की शक्तियां बढ़ाने के लिए अंतर-सेना संगठन-कमान, नियंत्रण और अनुशासन विधेयक-2023 लोकसभा में पेश।

7. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने लोगों को अपने आधार में दस्तावेजों को निशुल्‍क ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का लिया निर्णय।

8. चार राज्यों हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बनेंगे ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...