Followers

Tuesday, April 11, 2023

ताजा खबर

1. चुनाव आयोग द्वारा जारी नई राष्ट्रीय पार्टी के लिस्ट में आम आदमी पार्टी भी शामिल।

2. टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी जैसे दलों से छिन गया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा।

3. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाएंगे।

4. शताब्दी को भी पछाड़ेगी नई वंदे भारत, कल बुधबार से दौड़ेगी अजमेर से दिल्ली।

5. राज्यों में अल्पसंख्यकों की पहचान : राजस्थान, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर को उच्चतम न्यायालय में जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका।

6. देश के कई हिस्‍सों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है : मौसम विभाग।

7. राज्य सभी पूंजीगत व्‍यय अपने राजस्व के स्रोतों से पूरे करे : सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू।

8. सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आज भी रहेगा जारी।


Monday, April 10, 2023

ताजा खबर

1. गृहमंत्री आज अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
2. दिल्ली में कोरोना के 699 नये मामले, संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत।
3. बढते कोविड संक्रमण के कारण आज से देशभर में सभी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर दो दिन तक मॉक ड्रिल का आयोजन।
4. अभिभावकों को किताबें, वर्दी खरीदने के लिए विवश करने वाले स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द: शिक्षामंत्री आतिशी।
5. जम्मू कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग दिसंबर, 2026 तक बनकर होगी तैयार।
6. उत्‍तर प्रदेश चुनाव आयोग ने की नगर निकाय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा।

Sunday, April 9, 2023

ताजा खबर

1. फाइटर प्लेंन सुखोई से उड़ान भरी सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने।

2. ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने पर बाघों से जुड़े आंकड़े जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

3. दिल्ली में सीएनजी पीएनजी ₹6 तक सस्ती।

4. सीयूटी यूजी आवेदन के लिए फिर मिला मौका।

5. संसद की नयी वेबसाइट का ‘सॉफ्ट लॉन्च’।

6. IPL के इतिहास में 100 मैच हारने वाली 5वीं टीम बनी मुंबई इंडियंस।

7. तोशाखाना मामला: लाहौर उच्च न्यायालय 12 अप्रैल को इमरान खान की याचिका पर करेगा सुनवाई।



ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...