Followers

Wednesday, April 19, 2023

ताजा खबर

1. बिजी टाइम में महंगी नहीं होगी कैब, ओला-उबर के किराये पर बड़ा फैसला।

2. एनएचआरसी ने निजी नशामुक्ति केंद्रों में रखे गए लोगों की मौत पर केंद्र, राज्यों को नोटिस किया जारी।

3. दिल्ली सरकार की योजना के तहत लगाई जाएंगी अतिरिक्त 70,000 स्ट्रीट लाइट।

4. दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों को मिली सब्सिडी का होगा विशेष ‘ऑडिट’।

5. हिमाचल प्रदेश में कल से जी-20 के रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग (आरआईआईजी) सम्मेलन की शुरुआत।

6. कर्मचारी चयन आयोग की मल्टीटास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2022 और सीएचएसएलई परीक्षा 2022 को हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी।


Tuesday, April 18, 2023

ताजा खबर

1. हरियाणा के करनाल में राइस मिल ढहने से 4 की मौत, कइयों के दबे होने की आशंका।

2. कांग्रेस ने जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा बढ़ाने की पैरवी की, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया समर्थन।

3. सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल की आपत्ति दिल्ली विधानसभा ने अपनी विशेषाधिकार समिति के पास भेजी।

4. भ्रष्टाचार समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे सख्ती से निपटना चाहिए : उच्चतम न्यायालय।

5. बर्लिन में पहली बार फॉर्मूला ई कार का परीक्षण करेंगे जेहान दारूवाला।

6. सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत का सीमा शुल्क लगाना निर्धारित मानकों का उल्लंघनः डब्ल्यूटीओ।

7. हिमाचल सरकार ने एक अप्रैल से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की अधिसूचना जारी की।

8. केंद्र ने गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह में 123 करोड़ रुपये से अधिक की ऑयल जेट्टी विकास परियोजना को दी मंजूरी।


Monday, April 17, 2023

ताजा खबर

1. सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल से की करीब नौ घंटे पूछताछ।

2. दिल्ली में कोरोना ले रहा जान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बढ़ा संक्रमण।

3. दिल्ली के कुछ स्थान पर ‘लू’ जैसी स्थिति, बारिश से राहत मिलने की उम्मीद।

4. कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का कांग्रेस में शामिल।

5. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी का मामला, सेना का एक जवान गिरफ्तार।

6. जातिगत जनगणना की मांग तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का प्रधान मंत्री को पत्र, याद दिलाया UPA शासन।

7. शी की शैतानी: अरुणाचल के बाद अब हिन्द महासागर में 19 जगहों के बदले नाम।

8. अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों का कहर, 40 जवानों की मौत।


ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 11 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं (70 किमी/घंटा) का अलर्ट। 2. जालंधर और अमृतसर में सैन्य ठिकानो...