Followers

Saturday, July 8, 2023

ताजा खबर

1. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: 73,000 सीटों के लिए मतदान शुरू।

2. पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा भी जारी, गोलीबारी में 6 की मौत।

3. दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश। मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट किया जारी।

4. कश्मीर में भारी बारिश जारी, अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित।

5. मुख्यमंत्री शिंदे और 15 अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई जल्द शुरू होगी : महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष नार्वेकर।

6. मुश्किल हालात से घिरे बच्चों के लिए योजनाओं की निगरानी करने वाला पोर्टल होगा शुरू।

7. स्पाइसजेट को मारन, केएएल एयरवेज को भुगतान के लिए अधिक मोहलत देने से उच्चतम न्यायालय का इनकार।

8. दिल्ली आबकारी नीति: ईडी ने सिसोदिया, उनकी पत्नी और अन्य की 52 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कु

र्क की।

Friday, July 7, 2023

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयार गोरखपुर, आज वंदे भारत समेत देंगे कई सौगात।

2. 9 जुलाई से और तेज होगा मॉनसून, यूपी-बिहार से दिल्ली-एनसीआर तक झमाझम बारिश।

3. केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक।

4. दिल्ली की औरंगजेब लेन का नाम अब एपीजे अब्दुल कलाम लेन।

5. ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा को किया गिरफ्तार।

6. न्यायमूर्ति एस के सिंह एनजीटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त।

7. भारत के बाहर पहला IIT परिसर, तंजानिया में।

8. ISRO के चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तैयारी अंतिम चर

ण में।


Thursday, July 6, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली भीगी, राजस्थान में भी मॉनसून सक्रिय।

2. राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासियों, पिछड़े वर्गों के विकास के लिए शिक्षा के महत्व पर दिया जोर।

3. उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना ‘फेलो’, सलाहकारों की नियुक्त नहीं हो: दिल्ली सेवा विभाग।

4. केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप ने की सप्ताह भर के प्रदर्शन की घोषणा।

5. आरबीआई ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों के लाइसेंस किए रद्द।

6. चिकित्सा उपकरणों की सभी श्रेणियों पर एक अक्टूबर से लागू होगा नियमनः डीसीजीआई।

7. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने व्यक्तिगत सूचना संरक्षण विधेयक को मंजूरी दी, मानसून सत्र में होगा पेश।

8. प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 जुलाई को चार राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान का करेंगे दौरा।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...