1. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: 73,000 सीटों के लिए मतदान शुरू।
2. पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा भी जारी, गोलीबारी में 6 की मौत।
3. दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश। मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट किया जारी।
4. कश्मीर में भारी बारिश जारी, अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित।
5. मुख्यमंत्री शिंदे और 15 अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई जल्द शुरू होगी : महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष नार्वेकर।
6. मुश्किल हालात से घिरे बच्चों के लिए योजनाओं की निगरानी करने वाला पोर्टल होगा शुरू।
7. स्पाइसजेट को मारन, केएएल एयरवेज को भुगतान के लिए अधिक मोहलत देने से उच्चतम न्यायालय का इनकार।
8. दिल्ली आबकारी नीति: ईडी ने सिसोदिया, उनकी पत्नी और अन्य की 52 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कु
र्क की।