Followers

Friday, August 11, 2023

ताजा खबर

1. जम्मू कश्मीर का भारत में विलय बिना किसी शर्तों के हुआ था:सुप्रीम कोर्ट।
2. शुरु हुआ लुना 25 का सफर, चांद पर भारत का पड़ोसी होगा रूस।
3. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त भारी बारिश के आसार।
4. दिल्ली के स्कूली छात्रों को कक्षाओं में मोबाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं : शिक्षा निदेशालय।
5. प्रवर्तन निदेशालय ने उच्च न्यायालय से न्यूजक्लिक और इसके प्रवर्तक को प्रदान की गई अंतरिम सुरक्षा रद्द करने की अपील की।
6. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों का वेतन कैबिनेट सचिव के बराबर होगा।
7. पाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विपक्षी नेता से की चर्चा।
8. श्रीलंका आरसीईपी व्यापारिक संगठन में होगा शामिल: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे।

Thursday, August 10, 2023

ताजा खबर

1. 'देश में एक ही संविधान हो सकता है', आर्टिकल 370 पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा।
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर लगाने के लिए जीएसटी कानून में बदलाव को दी मंजूरी।
3. केरल की सर्वोच्च महिला पुजारी उमा देवी अंतर्जनम का 94 वर्ष की आयु मे निधन।
4. सेबी ने आईपीओ सूचीबद्ध होने में लगने वाला समय घटाकर किया तीन दिन।
5. उड़ीसा के सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में विशेष अभियान के दौरान 21 शिकारी गिरफ्तार, 165 आग्नेयास्त्र जब्त।
6. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी को बिना लिखित अनुमति के फाइल साझा नहीं करने का दिया निर्देश।
7. किम जोंग ने बर्खास्त किया सेना का शीर्ष जनरल,युद्ध की तैयारी का आह्वान।
8. पाकिस्तान में आधी रात को भंग कर दी गई संसद, इमरान खान के बगैर होंगे चुनाव।

Wednesday, August 9, 2023

ताजा खबर

1. टमाटर के बाद रुलाएगा प्याज? सप्लाई में कमी की वजह से बढ़ी चिंता।

2. दिल्ली में मौसम ने बदली चाल, बारिश पर लगा ब्रेक; तेज हवाओं से राहत।

3. नेता ही क्यों, जज भी दें संपत्ति का ब्योरा; संसदीय पैनल की सिफारिश।

4. छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को: निर्वाचन आयोग।

5. राहुल गांधी करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा, महाराष्ट्र में प्रदेश इकाई खुद की यात्रा निकालेगी : पटोले।

6. बिलकिस मामला: जनहित याचिकाकर्ताओं के ‘हस्तक्षेप के अधिकार’ पर नौ अगस्त को दलीलें सुनेगा उच्चतम न्यायालय।

7. पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए सरकारी कर्मचारी संघ 10 अगस्त को दिल्ली में करेंगे रैली।

8. अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर ब्रेक्जिट जैसे जनमत संग्रह का कोई सवाल ही नहीं: उच्चतम न्यायालय।

9. पाकिस्तान : प्रधानमंत्री शहबाज आज बुधवार को राष्ट्रपति से नेशनल असेंबली भंग करने की करेंगे सिफारिश।




ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...