Followers

Saturday, August 12, 2023

ताजा खबर

1. यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होने वाली है भारी बारिश, अलर्ट जारी।

2. दिल्ली के नारायणा इलाके में गैस रिसाव से एमसीडी स्कूल के 28 विद्यार्थी बीमार, प्राथमिकी दर्ज।

3. उत्तराखंड : भूस्खलन के बाद पांच लोगों की मौत, बारिश के अलर्ट के मद्देनजर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह।

4. लक्षद्वीप प्रशासन ने विद्यालय के बच्चों के लिए नयी वर्दी पेश की, सांसद फैजल का हिजाब पर रोक लगाने का आरोप

5. नूंह में कल होगी बड़ी पंचायत, हिंदू समाज ने कई जिलों में भेजे निमंत्रण।

6. बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स को झटका, नेट प्रॉफिट 64 फीसद गिरा।

7. लव जिहाद पर सरकार का प्रहार, पहचान छिपाकर संबंध बनाए तो खैर नहीं।

8. प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का किया

 आग्रह।

Friday, August 11, 2023

ताजा खबर

1. जम्मू कश्मीर का भारत में विलय बिना किसी शर्तों के हुआ था:सुप्रीम कोर्ट।
2. शुरु हुआ लुना 25 का सफर, चांद पर भारत का पड़ोसी होगा रूस।
3. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त भारी बारिश के आसार।
4. दिल्ली के स्कूली छात्रों को कक्षाओं में मोबाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं : शिक्षा निदेशालय।
5. प्रवर्तन निदेशालय ने उच्च न्यायालय से न्यूजक्लिक और इसके प्रवर्तक को प्रदान की गई अंतरिम सुरक्षा रद्द करने की अपील की।
6. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों का वेतन कैबिनेट सचिव के बराबर होगा।
7. पाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विपक्षी नेता से की चर्चा।
8. श्रीलंका आरसीईपी व्यापारिक संगठन में होगा शामिल: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे।

Thursday, August 10, 2023

ताजा खबर

1. 'देश में एक ही संविधान हो सकता है', आर्टिकल 370 पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा।
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर लगाने के लिए जीएसटी कानून में बदलाव को दी मंजूरी।
3. केरल की सर्वोच्च महिला पुजारी उमा देवी अंतर्जनम का 94 वर्ष की आयु मे निधन।
4. सेबी ने आईपीओ सूचीबद्ध होने में लगने वाला समय घटाकर किया तीन दिन।
5. उड़ीसा के सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में विशेष अभियान के दौरान 21 शिकारी गिरफ्तार, 165 आग्नेयास्त्र जब्त।
6. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी को बिना लिखित अनुमति के फाइल साझा नहीं करने का दिया निर्देश।
7. किम जोंग ने बर्खास्त किया सेना का शीर्ष जनरल,युद्ध की तैयारी का आह्वान।
8. पाकिस्तान में आधी रात को भंग कर दी गई संसद, इमरान खान के बगैर होंगे चुनाव।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...