1. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, 2024 के लोकसभा, पांच राज्यों के विस चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा।
2. अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तीसरे दिन भी जारी, सेना ने किया ड्रोन का इस्तेमाल।
3. केरल में एक और व्यक्ति निपाह वायरस से संक्रमित, राज्य सरकार ने जांच बढ़ाने का किया फैसला।
4. निपाह के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 और खुराक खरीदेगा भारत : आईसीएमआर।
5. आईएसआईएस झारखंड मॉड्यूल से जुड़े मामले में छह राज्यों में एनआईए की छापेमारी में एक गिरफ्तार।
6. आवास ऋण को छत पर सौर ऊर्जा इकाई लगाने से जोड़ने की तैयारी में एसबीआई।
7. डीजीसीए ने जेक्सस एयर सर्विसेज के उड़ान परमिट को किया नवीनीकृत।
8. भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर 20 सितंबर को सुनवाई करेगा यूएससीआईआरएफ।