Followers

Thursday, October 5, 2023

ताजा खबर

1. मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को अब 35% आरक्षण, शिवराज सरकार का फैसला।

2. शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया के बाद फंसे राज्य सभा सांसद संजय सिंह। ईडी ने किया गिरफ्तार।

3. संजय सिंह की कस्टडी में कटी रात, अदालत में पेशी; मुश्किल टाइम का आगाज।

4. सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से 14 की मौत, 22 जवान सहित 100 लोग लापता।

5. भारतीय अंतरिक्ष सम्मेलन नौ से 11 अक्टूबर तक दिल्ली में।

6. यूएई के अल-एतिहाद के साथ समझौता करेगा एनपीसीआई।

7. राकांपा नेता मोहम्मद फैजल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया।

8. जल्द आ रही है ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’।

9. नितिन गडकरी ने हवा में उड़ने वाली बस की परीक्षण सवारी की, जल्द ही भारत में भी होगी उपलब्ध।

Wednesday, October 4, 2023

ताजा खबर

1. बिहार-झारखंड सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना।

2. आप पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय का छापा।

3. राहुल गांधी की मांग के साथ ही कर्नाटक सरकार से भी जातिगत जनगणना के आंकड़ों को जारी करने की मांग।

4. भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, सिंधू पहुंची क्वॉर्टर फाइनल में।

5. विद्यालय वैलनेस टीम बनाएं, आत्महत्या के जोखिम वालेवाले बच्चों की पहचान करें: शिक्षा मंत्रालय।

6. दिल्ली पुलिस ने न्यूज क्लिक के ऑफिस को किया सेल।

7. ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक पुरकायस्थ की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कहा, ‘2014 से अघोषित आपातकाल जारी’।

8. जम्मू-कश्मीर के बसोहली पश्मीना को जीआई का मिला दर्जा।

Tuesday, October 3, 2023

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ भीषण मुठभेड़, दो जवान घायल।

2. एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल के साथ खुला भारत के 10वें दिन का खाता।

3. बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े किया जारी।

4. दिल्ली में उमस भरा दिन, पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

5. कनाडा के साथ तनाव और बढ़ा, दर्जनों राजनयिकों को भारत छोड़ने का दिया आदेश।

6. डब्ल्यूएचओ ने दुनिया के दूसरे मलेरिया रोधी टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दी: एसआईआई।

7. भारत ने 'मोबाइल स्पीड रैंकिंग' में लगायी लंबी छलांग, 47वें स्थान पर पहुंचा: ओकला।

8. बाबा साहब की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण 14 अक्टूबर को उत्तरी अमेरिका में।

9. दो चिकित्सा वैज्ञानिक कैरोलिन और बीजमैन को मिला नोबेल पुरस्कार।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...