1. आज क्रिकेट विश्व कप में लखनऊ में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से।
2. एरिक्सन भारत में 6जी अनुसंधान एवं विकास केंद्र करेगी स्थापित।
3. माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जरिये फोन कॉल की सुविधा देगी एयरटेल।
4. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की।
5. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी के संविदा कर्मचारी को पक्का करने का दिया आश्वासन।
6. नासा-इसरो रडार उपग्रह वनों, आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी में बदलावों से पड़ने वाले असर का पता लगाने में करेगा मदद।
7. गजा में मानवीय सहायता और राहत सामग्री के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करेंगे राष्ट्रपति जो. बाइडन।
8. अमृत कलश यात्रा उत्तराखण्ड से नई दिल्ली के लिए रवाना।