Followers

Saturday, November 11, 2023

ताजा खबर

1. मुंबई को भी दिल्ली ना बनाओ, हाई कोर्ट ने घटा दिया पटाखे फोड़ने का समय।
2. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई कार और पिकअप वैन, चार की मौत।
3. विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब 672 करोड डॉलर बढकर 590 अरब डॉलर से अधिक: भारतीय रिज़र्व बैंक।
4. अल शिफा अस्पताल को ढाल बनाकर छिपे थे हमास के आतंकी, इजरायल ने 22 को मार गिराया।
5. गाजा की तबाही देख पश्चिमी देश का भी पसीजा दिल, फ्रांस ने की युद्ध रोकने की अपील।
6. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की आई.सी.सी. की सदस्यता तत्काल प्रभाव से की निलंबित।
7. केंद्र सरकार ने समय पर ऋण चुकाने वाले दिव्‍यांगों के लिए ब्याज दर में एक प्रतिशत छूट देने की घोषणा की।
8. केंद्र सरकार ने प्रसारण सेवा विनियमन विधेयक 2023 का मसौदा किया जारी।

Friday, November 10, 2023

ताजा खबर

1. कुदरत ने दिया दिल्ली-NCR को दिवाली गिफ्ट, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना।

2. ऑड-ईवन को दिल्ली सरकार ने सही ठहराया, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे बताए फायदे।

3. गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत।

4. भारत की सख्ती के बाद खालिस्तानी धमकी पर ऐक्शन में कनाडा, बढ़ाई सुरक्षा।

5. चार राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान तेज़, तेलंगाना में नामांकन का आज अंतिम दिन।

6. यूजीसी ने भारत में विदेशी विश्‍वविद्यालयों को अपना परिसर स्‍थापित करने के नियम किए जारी।

7. केंद्र ने पंजाब सरकार से पराली जलाने को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

8. बीसीसीआई ने अंडर-19 एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तारीखों की घोषणा की।

Tuesday, November 7, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली में पलूशन वाली टेंशन के बीच खुशखबरी, AQI में मामूली सुधार।
2. मिजोरम की सभी 40 सीटों पर चल रहा मतदान।
3. छत्तीसगढ़ में पहले चरण का विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू।
4. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात।
5. गोवा में 20 नवम्‍बर से शुरू होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की ब्रिटिश फिल्म कैचिंग डस्ट से होगी शुरूआत।
6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड होंगी रवाना।
7. केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय की सिफारिश पर महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों पर लगाया प्रतिबंध।
8. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 95वां सदस्य बना चिली।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...