1. उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज केरल के तिरुवनंतपुरम में 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का करेंगे उद्घाटन।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
3. अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना: मौसम विभाग।
4. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का चौथा मैच आज रायपुर में।
5. भारत की जी20 अध्यक्षता का आज अंतिम दिन, कल से एक वर्ष तक ब्राजील करेगा अध्यक्षता।
6. केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के जोशीमठ के लिए एक हजार छह सौ 58 करोड़ रुपये से अधिक की पुनर्निर्माण योजना को दी स्वीकृति।
7. आठ भारतीयों को मृत्युदंड देने का कतर न्यायालय का फैसला गोपनीय: विदेश मंत्रालय।
8. कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी में आज छात्रावास में आग लगने से 13 लोगों की मृत्यु।