Followers

Monday, December 11, 2023

ताजा खबर

1. विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री।
2. मध्य प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री के नाम का आज हो सकता है ऐलान।
3. 370 की वापसी होगी या नहीं! सुप्रीम फैसले से पहले आज घाटी में सुरक्षा कड़ी।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज वर्चुअल माध्‍यम से ‘विकसित भारत @ 2047: युवाओं की आवाज़’ का करेंगे शुभारंभ।
5. IAF के बजाए IASF बनना चाहे भारतीय वायुसेना, अंतरिक्ष में बढ़ा रही ताकत।
6. फ्रांस के सेर्गी में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा।
7. सरेंडर कर दो वरना अंत निकट है, नेतन्याहू ने हमास को दिया आखिरी विकल्प।
8. मिस्र में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज।

Sunday, December 10, 2023

ताजा खबर

1. श्रीनगर में तापमान 0 से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे।
2. प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स आज से नई दिल्ली में शुरू।
3. राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज।
4. कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास अथाह नकदी,स्टाफ के घर से भी मिले 100 करोड़।
5. एबीवीपी की शोभायात्रा में सड़कों पर उमड़ा मिनी भारत।
6. घने कोहरे की चपेट में आने वाले हैं 5 राज्य, मौसम विभाग का अलर्ट।
7. आईएस से जुड़े लोगों पर महाराष्ट्र और कर्नाटक में एनआईए की छापेमारी।
8. गाजा में लोगों को पीटकर खाना चुरा रहे हमास आतंकी, इजरायल ने खोली पोल।

Saturday, December 9, 2023

ताजा खबर

1. महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द। लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना की जारी।
2. महुआ मोइत्रा मामले से INDIA एकजुट, कांग्रेस-TMC के बीच कम हुई दूरी।
3. उत्तराखंड निवेश का प्रमुख गंतव्य, लोगों ने स्थिरता के लिए मत दियाः प्रधानमंत्री मोदी।
4. दिल्ली एनसीआर की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल,दिल्ली को हवा दिलाएगी प्रदूषण से थोड़ी राहत।
5. पति-पत्नी की एक स्थान पर तैनाती अधिकार नहीं, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का अहम फैसला।
6. केंद्र सरकार दिसंबर, फरवरी में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की किश्त करेगी जारी।
7. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्यान्न, चीनी के लिए जूट पैकेजिंग मानदंडों को दी मंजूरी।
8. अब इलाज और एडमिशन के लिए यूपीआई की सीमा ₹5 लाख।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...