Followers

Saturday, December 16, 2023

ताजा खबर

1. दिल्ली की सर्दी में शिमला मसूरी को भी छोड़ा पीछे।
2. अगले 5 दिनों में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, शीतलहर-बारिश का अलर्ट।
3. दिल्ली के विधायकों को विकास के लिए मिलेंगे अब 7 करोड़।
4. मौसम विभाग ने बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई।
5. रक्षा मंत्रालय का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 5300 करोड़ का करार।
6. अगले वर्ष तक 25 और हवाई अड्डों पर मिलेगी डीजी यात्रा की सुविधा: सिंधिया।
7. मथुरा ईदगाह सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार।
8. केंद्र सरकार ईएसआई योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 9 ईएसआईसी अस्पताल करेगी स्थापित।

Friday, December 15, 2023

ताजा खबर

1. भजन लाल शर्मा का राजतिलक, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ।
2. बृहस्पतिवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन।
3. दिल्ली को मिली 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी।
4. परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए पंजीकरण शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पहल का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना।
5. संसद सुरक्षा चूक पर आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड।
6. सदन सुरक्षा में शामिल आरोपियों पर लगा यूएपीए।
7. BCCI का बड़ा फैसला, तेंदुलकर के बाद धोनी का जर्सी नंबर किया रिटायर।
8. दिल्ली के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं और बिस्तरों की कमी पर दिल्ली हाईकोर्ट में जताई चिंता।

Thursday, December 14, 2023

ताजा खबर

1. कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का अलर्ट, उत्तरप्रदेश-पंजाब में आज से शीतलहर के आसार।
2. संसद की सुरक्षा में सेंध, दो लोग दर्शक दीर्घा से कूदे।
3. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद सुरक्षा उल्लंघन घटना की जांच के दिए आदेश।
4. 15 नहीं, 90 दिन कस्टडी में रख सकेगी पुलिस, CrPC में हो रहे बदलाव।
5. मध्य प्रदेश सरकार राज्य के सभी जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस करेगी स्थापित।
6. असम के 1281 मदरसे हमेशा के लिए हुए बंद, रेग्यूलर स्कूल में कनवर्ट।
7. निरसन और संशोधन विधेयक, 2023 को राज्यसभा ने दी मंजूरी।
8. पोलैंड के प्रधान मंत्री बने डोनाल्ड टस्‍क।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...