Followers

Saturday, January 6, 2024

ताजा खबर

1. कड़ाके की ठंड में होगी बारिश; उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में चेतावनी।
2. बंगाल में ED की कार्रवाई, TMC नेता गिरफ्तार,
अधिकारियों पर हुआ था हमला।
3. प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा इस महीने की 29 तारीख को।
4. अयोध्‍या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्‍मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्‍याधाम के प्रस्ताव को स्वीकृति।
5. भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास अपहृत मालवाहक जहाज के चालक दल के सदस्‍यों को कराया मुक्त।
6. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा।
7. आप ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालीवाल को बनाया राज्यसभा कैंडिडेट।
8. बांग्लादेश में चुनाव से पहले उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, 5 की मौत।

Friday, January 5, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर जारी।
2. ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत से छिना नंबर-1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया टीम ने मारी बाजी।
3. मोहल्ला क्लीनिक के फर्जी लैब टेस्ट मामले में उपराज्यपाल ने दी सीबीआई जांच की मंजूरी।
4. अंग प्रत्यारोपण की पूरी प्रक्रिया 6 से 8 हफ्ते में हो पूरी: दिल्ली उच्च न्यायालय।
5. दिव्यांगों का स्थानांतरण उनकी स्थिति के आधार पर करें सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट।
6. निर्वाचन आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह आवेदन के प्रारूप में किया संशोधन।
7. चीन के प्रमुख समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत के आर्थिक विकास, सुशासन और विदेश नीति की सराहना।
8. बांग्‍लादेश में 7 जनवरी को होगा राष्‍ट्रीय चुनाव।

Thursday, January 4, 2024

ताजा खबर

1. ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, बिहार के कई शहरों में बारिश का अलर्ट।
2. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड के चलते 12 वीं तक के स्‍कूल 3 दिन और बंद।
3. विश्व ब्रेल दिवस आज।
4. हिडनवर्ग मामले में एसआईटी सीबीआई जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
5. सुचारू रेल-परिचालन के लिए 20 हज़ार जीपीएस-नेविगेशन फॉग-पास उपकरण लगाएगा भारतीय रेलवे।
6. हिट एंड रन मामले में ट्रक ड्राइवर की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे।
7. शौचालय ब्रेक के बाद जेईई मेंस के अभ्यर्थियों की फिर से होगी तलाशी।
8. किसी आरोपी को बैंक खातों का पासवर्ड देने के लिए बाध्य नहीं कर सकते: दिल्ली उच्च न्यायालय।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...