Followers

Monday, February 12, 2024

ताजा खबर

1. सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में मस्त धूप, दिल्ली-नोएडा में दो साल दिख रही बसंत की रंगत।
2. 12 मांगों के साथ, दिल्ली कूच को तैयार किसान। 
3. प्रधानमंत्री मोदी आज रोजगार मेले में एक लाख से अधिक नवनियुक्‍त कर्मचारियों को सौंपेंगे नियुक्ति-पत्र।
4. नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट आज।
5. कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 90 को कैबिनेट रैंक।
6. प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी से यूएई यात्रा के दौरान अबू धाबी में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन।
7. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती के लिए कांस्टेबल परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में: अमित शाह।
8. भारत की राह पर मॉरीशस और श्रीलंका, अब करेंगे UPI पेमेंट, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुरुआत।
9. कतर में भारत की बड़ी डिप्लोमैटिक जीत, नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी हुए रिहा, सुनाई गई थी फांसी की सजा।

Sunday, February 11, 2024

ताजा खबर

1. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम पारा 5.2 रहा।
2. खराब होगा मौसम का मिजाज, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश, जारी हुई चेतावनी।
3. चित्रकार ए. रामचंद्रन का 89 वर्ष की आयु में निधन।
4. प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी से यूएई यात्रा के दौरान अबू धाबी में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन।
5. असम कैबिनेट ने 'जादुई उपचार' पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को दी मंजूरी।
6. सी.ए.ए. से किसी की नागरिकता नहीं जाएगीः गृह मंत्री अमित शाह।
7. आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
8. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों को वीडियो देगी मुफ्त कोचिंग सुविधा।
9. ईपीएफओ में अब ग्रुप ए, बी, सी नहीं।
10. पाक में बनेगी गठबंधन की सरकार, जरदारी से मिले शहबाज, बिलावल से भी बात।

Saturday, February 10, 2024

ताजा खबर

1. अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी।
2. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, हरित क्रांति के जनक स्वामीनाथन को भारत रत्न।
3. 17वीं लोकसभा का आज समापन, राम मंदिर पर होगी चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी का भी संबोधन।
4. भारत में अब लगभग 97 करोड़ मतदाता हैं : निर्वाचन आयोग।
5. आरबीआई ने पॉलिसी दरों में नहीं किया कोई बदलाव, शेयर बाजार में आई कमजोरी।
6. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन 18 फरवरी से दिल्ली में।
7. बढ़े हुए पानी के बिल से राहत देगा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
8. दिल्ली नगर निगम को बंद करने पर विचार किया जा सकता है: दिल्ली हाई कोर्ट।
9. पाकिस्तान में इमरान समर्थकों को 92 सीट, सरकार बनाने का दावा किया नवाज़ शरीफ़ ने।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...