Followers

Wednesday, March 6, 2024

ताजा खबर

1. पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली का मौसम कूल-कूल, आज भी जारी रहेगी धूप और बादलों का लुकाछिपी।
2. दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम, अब गर्मी के लिए हो जाए तैयार।
3. प्रधान मंत्री मोदी आज हावड़ा मैदान और कोलकाता के एस्प्लेनेड के बीच देश के पहले अंडरवॉटर मेट्रो खंड का करेंगे उद्घाटन।
4. कोलकाता हाई कोर्ट में संदेशखाली में ईडी पर हुए हमले की जांच सीबीआई को देने को दिया निर्देश।
5. संदेशखालि में ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच सीबीआई को देने को शीर्ष अदालत में दी गई चुनौती।
6. अभिरक्षा की लड़ाई में 14-वर्षीय लड़की को ‘चल संपत्ति’ नहीं माना जा सकता: उच्चतम न्यायालय।
7. लखनऊ में सिलेंडर विस्फोट में 5 की मौत, धमाके के साथ ढह गईं छत-दीवारें।
8. खेल मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से वापस लिया भारतीय पैरालंपिक समिति का निलंबन।

Tuesday, March 5, 2024

ताजा खबर

1. आज रात से कहीं बारिश और तो कहीं बर्फबारी के आसार।
2. टेक होम सैलरी गुजारा भत्ता का आधार नहीं, PF-LIC कटौती नहीं मानेंगे: कर्नाटक हाईकोर्ट।
3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अदिति योजना’ की शुरुआत की।
4. विनाशकारी है रिश्वतखोरी... नोट लेकर सदन में वोट दिया तो चलेगा मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के अपने ही फैसले को पलटा।
5. प्रत्‍येक 10 वर्ष पर अब आधार धारकों को अपने आधारकार्ड का नवीकरण कराना जरूरी।
6. द्वारका एक्सप्रेसवे फर्राटेदार सफर के लिए तैयार, 11 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन।
7. समृद्धि महामार्ग का खुला थर्ड फेज, मुंबई से शिरडी पहुंचने में लगेंगे महज 5 घंटे।
8. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने 18-60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की।
9. दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की।

Monday, March 4, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि।
2. मार्च में ठंड की वापसी, अभी और गिरेंगे ओले, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट।
3. इस बार रामराज्य की थीम पर आधारित होगा दिल्ली सरकार का बजट।
4. किसानों की 6 मार्च को दिल्ली कुच की बड़ी तैयारी।
5. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज सुविधा ऐप की शुरुआत की।
6. केंद्र सरकार ने कसा पेंच, AI के नाम पर नहीं मिलेगी छूट, सरकार से लेना होगा परमिशन।
7. केंद्र सरकार की योजनाएं तुष्टिकरण के लिए नहीं बल्कि वास्‍तविक सामाजिक न्‍याय के लिए: प्रधानमंत्री मोदी।
8. CUET परीक्षा तिथियां में बदलाव संभव।
9. फ्रांस गर्भपात को संवैधानिक अधिकार का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बनने की राह पर।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...