Followers

Saturday, July 13, 2024

ताजा खबर

1. 13 विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज। 
2. देहरादून में रेडियो ऐक्टिव डिवाइस से सनसनी।
3. केंद्र सरकार 25 जून को हर साल मनाएगी संविधान हत्या दिवस। 
4. भारत की आबादी 2085 में चीन से दोगुनी होगी, यूएन की जनसंख्या पर चौंकाने वाली रिपोर्ट।
5. नीति आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 किया जारी।
6. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की।
7. सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को दी अंतरिम जमानत।
8. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तिरुवनंतपुरम के विझिंजम बंदरगाह में पहले कंटेनर जहाज ‘सैन फर्नांडो’ के आगमन के आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम को किया संबोधित।
9. बिजली कंपनियों ने दिल्ली में पीपीएससी शुल्क बढ़ाया।

Friday, July 12, 2024

ताजा खबर

1. फिर से दिल्ली कूच कर सकते हैं किसान, 14 जुलाई को किसान संगठनों ने बुलाई बैठक।
2. दिल्ली में प्रदूषण जांच हुई महंगी।
3. बीएसएफ, सीआईएफ में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, शारीरिक परीक्षा में भी मिलेगी छूट।
4. चारधाम तीर्थयात्री अब ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर बना सकते हैं अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता- आभा।
5. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में विधानसभा में महाराष्ट्र राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को किया संबोधित।
6. पहला मालवाहक जहाज सैन फर्नांडो केरल के तिरूवनंतपुरम में विझिंजम बंदरगाह पर पहुंचा।
7. केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने परिवार नियोजन के लिए सुगम मॉडल पहल का किया अनावरण।
8. उमस से मिलेगी राहत, देश के बड़े हिस्सों में होगी झमाझम बारिश।
9. समंदर में भारत होगा और मजबूत, नेवी को मिलने वाली है 6 नई सबमरीन, प्रोजेक्ट-75i ने पकड़ी रफ्तार।

Thursday, July 11, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातक पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 
2. उत्तर प्रदेश बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग में जारी किया येलो अलर्ट।
3. राष्ट्रपति पुतिन ने मानी प्रधानमंत्री मोदी की बात,अब भारत में बनेंगे सुखोई विमानों के कलपुर्जे।
4. मुस्लिम महिला का भी हक गुजारा भत्ता, जॉइंट अकाउंट और ATM की एक्सेस: सुप्रीम कोर्ट।
5. वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकन इस महीने 15 तारीख से होंगे शुरू।
6. राष्ट्रपति मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की ट्रॉफियों का किया अनावरण।
7. सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सीबीआई के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर मुकदमा अनुचित माना।
8. अगले 100 दिनों में पांच हजार डाक चौपालों का आयोजन करेगा डाक विभाग।
9. प्रोफेसर डॉ. सौम्‍या स्‍वामीनाथन राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए प्रमुख सलाहकार नियुक्त।
10. आईआईटी जोधपुर में होगी हिंदी में B.tech की पढ़ाई।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...