Followers

Saturday, July 27, 2024

ताजा खबर

1. पेरिस ओलंपिक का रंगारंग आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे 78 भारतीय एथलीट्स।
2. एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी के लिए संशोधित फाइनल स्कोर कार्ड किया जारी।
3. प्राइवेट नौकरियों में भी मिले आरक्षण, लोकसभा में शशि थरूर ने किया निजी विधेयक पेश।
4. अगले महीने यूक्रेन जाएंगे प्रधान मंत्री मोदी, मॉस्को-कीव टेंशन के बीच पीएम का पहला दौरा।
5. उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और छत्तीस गढ़ में अग्निवीरों के लिए आरक्षण, पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में मिलेगा मौका।
6. असम के मोइदम्स को सांस्कृतिक श्रेणी में 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा हुआ प्राप्त।
7. MCD स्कूलों की सुधारें हालत, 15 अगस्त तक छात्रों को दें किताब-यूनिफॉर्म: दिल्ली हाई कोर्ट।
8. दिल्ली की कचरा व्यवस्था बेहद दयनीय: सुप्रीम कोर्ट।

Friday, July 26, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में तेज बारिश से राहत, सड़कों पर जलभराव बना आफत।
2. 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध स्मारक जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. राष्ट्रपति भवन के दोनों हॉल दरबार हॉल और अशोक हॉल अब गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप।
4. लोक सभा अध्यक्ष बिरला की सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को सख्त चेतावनी, नहीं सुधरे तो होगा ऐक्शन।
5. राज्यों को है रॉयल्टी का अधिकार: उच्चतम न्यायालय।
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में एक नए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बीटेक इन डिजाइन की करेगा शुरुआत।
7. यमुना के बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटा कर बाड़ लगाए डीडीए: दिल्ली उच्च न्यायालय।
8. उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा जल्द।

Thursday, July 25, 2024

ताजा खबर

1. 84 साल का टूटा रिकॉर्ड, 21 जुलाई 2024 दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा।
2. 5000 किलो मीटर की मारक क्षमता वाले मिसाइल की DRDO ने की सफल टेस्टिंट।
3. हल्द्वानी रेलवे जमीन मामला: अतिक्रमण करने वालों के पुनर्वास पर केंद्र और रेलवे से बात करें मुख्य सचिव: सुप्रीम कोर्ट।
4. कमेटी की रिपोर्ट पर प्रोमोशन नहीं, कोर्ट का टीचरों की पदोन्नति पर झारखंड उच्च न्यायालय ने रोक।
5. प्रसिद्ध गायक मुकेश की 100वीं जयंती पर एक स्मारक डाक टिकट जारी।
6. भारतीयों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति।
7. सील ही रहेगा शंभू बॉर्डर: किसानों से बात के लिए कमेटी बनाने को कहा सुप्रीम कोर्ट ने।
8. परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बिहार विधानसभा में विधेयक पारित।
9. फीस बढ़ाने की तैयारी में दिल्ली विश्वविद्यालय, अब पढ़ाई होगा महंगा।
10. नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत। 

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...