Followers

Tuesday, July 30, 2024

ताजा खबर

1. झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, छह घायल।
2. केरल के वायनाड में भारी भूस्खलन, 8 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल की सेहत को लेकर इंडिया ब्लॉक की महारैली आज।
4. 6 राज्यों के 300 से अधिक खाप पंचायतों ने कहा है कि किसी भी तरह से समलैंगिक शादी और लिव इन रिलेशन को नहीं देंगे समर्थन।
5. भारतीय टेनिस का आयरन मैन रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा।
6. देशभर में 21 नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक दी मंजूरी।
7. Hyundai- Kia की एयर टैक्सी ने पहली बार भरी उड़ान, इंडोनेशिया में किया पेश।
8. दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में गृह मंत्रालय ने गठित की समिति, 30 दिनों में पेश करेगी रिपोर्ट।

Monday, July 29, 2024

ताजा खबर

1. एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने बढ़ाया भारत का मान, मिला कांस्य पदक।
2. 3 छात्रों की जान गई तब टूटी MCD की नींद,दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील।
3. सर्वोच्च न्यायालय आज से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत सप्ताह का करेगा आयोजन।
4. 16 महीने से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
5. दिल्ली मेट्रो रेल निगम अपनी पर्यावरणीय पहलों के लिए ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित।
6. सभी 20 हजार रेलवे इंजनो को मिलेगा सुरक्षा कवच।
7. लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर बातचीत शुरू नहीं करती है तो 15 अगस्त से फिर शुरू करेंगे अनशन :
सोनम वांगचुक।
8. पाकिस्तान के खैबर पख्तून में दो जनजातियों के बीच भड़की हिंसा की आग, 36 लोगों की हत्या।

Sunday, July 28, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर राव आईएएस अकादमी के बेसमेंट में भरा पानी, तीन स्टूडेंट्स की मौत।
2. मध्य प्रदेश से गुजरात-महाराष्ट्र तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बादल।
3. राष्ट्रपति मुर्मू ने की दस राज्यों में गवर्नर किए नियुक्त।
4. लिव-इन’ में रहने के इच्छुक विवाहित लोगों को संरक्षण देना द्विविवाह प्रथा को बढ़ावा देने जैसा: पंजाब एवम हरियाणा हाईकोर्ट।
5. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से भी ऊपर है चाइल्ड मैरिज एक्ट: केरल हाइकोर्ट।
6. अग्निवीरो को राजस्थान सरकार भी देगी आरक्षण।
7. ओलंपिक के फाइनल में पहली बार एयर पिस्टल में मधु भाकर।
8. अमरीका में राष्‍ट्रपति पद की अपनी उम्‍मीदवारी की घोषणा करते हुए उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने आज आधिकारिक तौर पर भरा नामांकन।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...