Followers

Thursday, August 1, 2024

ताजा खबर

1. केदारनाथ में फिर आई तबाही, बादल फटने से 200 तीर्थयात्री रास्ते में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
2. हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही, शिमला, कुल्लू और मंडी में फटे बादल।
3. 3 घंटे में ही दिल्ली बन गई दरिया, बारिश और लापरवाही ने ली 2 और जिंदगी।
4. भारी बारिश और जलभराव के कारण दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद।
5. तीन छात्रों के डूबने से हुई मौत मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी कमिश्नर, डीसीपी और जांच अधिकारी को किया तलब।
6. बच्चों पर दादा दादी का हक मां बाप से कम नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट।
7. इंफोसिस की बढ़ी मुश्किलें, 32,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के लिए मिला नोटिस।
8. हाइड्रोजन हवाई टैक्सी ने अमेरिका में भरी पहली उड़ान।
9. इजरायल के जहर को दे चुका है चकमा, मेशाल बन सकता है हमास का नया चीफ।

Wednesday, July 31, 2024

ताजा खबर

1. केरल के वायनाड जिले में स्कूल, कॉलेज बंद, मरने वालों की संख्या अब 151 हुई, मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
2. आज भी कई राज्‍यों में भारी बारिश का मौसम विभाग का अलर्ट।
3. मॉनसून ने बदली दिशा, अब उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार।
4. पंजाब के सबसे महंगे टोल लाडोवाल टोल प्लाजा किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन द्वारा फिर शुरू।
5. दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने लिया संन्यास।
6. दिल्ली को मिली 320 नई इलेक्ट्रिक बसें।
7. पतंजलि के विज्ञापन पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर दिखाए तेवर, आयुष मंत्रालय को दिया आदेश।
8. आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन यूपीएससी  की अध्यक्ष नियुक्त।
9. हमास का सुप्रीम कमांडर इस्माइल हनीये ईरान में ढेर, इजरायल ने घुसकर मारा।

Tuesday, July 30, 2024

ताजा खबर

1. झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, छह घायल।
2. केरल के वायनाड में भारी भूस्खलन, 8 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल की सेहत को लेकर इंडिया ब्लॉक की महारैली आज।
4. 6 राज्यों के 300 से अधिक खाप पंचायतों ने कहा है कि किसी भी तरह से समलैंगिक शादी और लिव इन रिलेशन को नहीं देंगे समर्थन।
5. भारतीय टेनिस का आयरन मैन रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा।
6. देशभर में 21 नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक दी मंजूरी।
7. Hyundai- Kia की एयर टैक्सी ने पहली बार भरी उड़ान, इंडोनेशिया में किया पेश।
8. दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में गृह मंत्रालय ने गठित की समिति, 30 दिनों में पेश करेगी रिपोर्ट।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...