Followers

Thursday, August 15, 2024

ताजा खबर

1. देशभर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा।
3. इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम है विकसित भारत @ 2047
4. राहुल नवीन बने ED के नए निदेशक, पहले संभाल चुके हैं कई अहम मनी लॉन्ड्रिंग केस।
5. रामसर स्थलों की सूची में भारत की तीन और आर्द्रभूमि को शामिल करने के साथ ही भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 85 हुई।
6. IAS गोविंद मोहन बने गृह सचिव, अजय कुमार भल्ला की लेंगे जगह।
7. अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और देश के पूर्वी हिस्‍सों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना।
8. वीरता पुरस्‍कार के लिए सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 103 कर्मियों का चयन।
9. कर्नाटक सरकार ने स्टेट बैंक आफ इंडिया तथा पंजाब नेशनल बैंक में अपने सभी खाते बंद करने के तत्काल प्रभाव से दिया आदेश। 

Wednesday, August 14, 2024

ताजा खबर

1. मैदान से पहाड़ तक बारिश की मार, दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में भारी बारिश की प्रबल संभावना। 
2. मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई।
3. बेल न देना मौलिक अधिकार का उल्लंघन, UAPA का जिक्र करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी।
4. सुखोई-30 MKI से हुआ ग्लाइड बम 'गौरव' का सफल परीक्षण, पल भर में दुश्मनों के ठिकाने होंगे तबाह।
5. संयुक्त संसदीय समिति से हो अडाणी ‘महाघोटाले’ की जांच की मांग को लेकर 22 अगस्त को कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन।
6. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर कांड: CBI ने संभाली केस की जांच, कल पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी स्पेशल टीम।
7. डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल ली वापस, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात के बाद फैसला।
8. वक्फ बिल के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बने JPC के अध्यक्ष।
9. अप्राकृतिक सेक्स अपराध है या नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल।

Tuesday, August 13, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।
2. यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।
3. प्रसारण सेवा विधायक का नया मसौदा होगा तैयार। 
4. मुख्यमंत्री केजरीवाल विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं: तिहाड़ प्रशासन।
5. सेवानिवृत्ति के बाद जन्म तिथि में बदलाव मान्य नहीं: कर्नाटक हाई कोर्ट।
6. महिला पर पोक्सो के तहत मुकदमा चल सकता है: दिल्ली उच्च न्यायालय।
7. गौतम बुद्ध नगर उत्तर भारत का पहला आईएसओ कमिश्नरेट बना।
8. 12 सालों में 152.2 करोड़ हो जाएगी भारत की आबादी।
9. पाकिस्तान में पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को सेना ने किया गिरफ्तार, पहली बार हो रहा ऐसा कोर्ट मार्शल।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...