Followers

Sunday, September 15, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़ समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट।
2. उत्तर प्रदेश में महाराजगंज की तहसील फरेंदा को जिला बनाने की तैयारी शुरू, योगी सरकार ने गोरखपुर डीएम से मांगा प्रस्ताव।
3. प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के भुज-अहमदाबाद को देश की पहली वंदे मेट्रो की देंगे सौगात।
4. परीक्षा भर्ती में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज मोबाइल इंटरनेट, मोबाइल डेटा, मोबाइल वाई-फाई सेवाएं पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक रहेंगी बंद।
5. चीन की नींद हराम करने आया 'जोरावर'! भारत का पहला 'माउंटेन टैंक' जो पहाड़ी जंग में बनेगा गेमचेंजर।
6. भारतीय सेना की इंफ्रेंट्री यूनिट को मिली स्वदेशी एंटी ड्रोन गन।
7. आज धरती के बेहद करीब से गुजरेगा एस्टेरॉएड।
8. कॉन्‍ट्रैक्‍ट की तरह खत्‍म नहीं कर सकते हिन्‍दू विवाह, इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला।

Saturday, September 14, 2024

ताजा खबर

1. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त।
2. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत।
3. केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' किया।
4. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बंद होंगें 54 मदरसे, मान्यता होगी समाप्त।
5. केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाएंगे: केंद्रीय गृह मंत्री।
6. क्लाइमेट चेंज से बारिश में हो रहे बदलावों से निपटने के लिए 'मिशन मौसम' शुरू।
7. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रखी देश के सबसे बड़े ड्रेजर की आधारशिला, समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है यह कदम।
8. हम एजेंट नहीं, बांग्लादेश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे; हिंदुओं का यूनुस को साफ संदेश।

Friday, September 13, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आज जमकर बरसेंगे बदरा।
2. माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी का एम्स में निधन।
3. मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट।
4. वक्फ अधिनियम में संशोधन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं: जमीयत उलेमा-ए-हिंद।
5. बुलडोजर चलाने की धमकी मत दो, महीनेभर में दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी।
6. पद्म पुरस्‍कार 2025 के लिए इस महीने की 15 तारीख तक नाम भेजे जा सकते हैं।
7. राष्ट्रीय अनुदेशात्मक मीडिया संस्थान-एनआईएमआई ने यूट्यूब चैनलों की एक श्रृंखला शुरू की।
8. वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल- (वी एल-एस आर एस ए एम) का सफलतापूर्वक किया परीक्षण।
9. मध्य एशियाई इस्लामिक देश ताजिकिस्तान में महिलाओं के बुर्का पहनने और पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने पर सरकार ने लगाई रोक।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...