Followers

Thursday, September 19, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में आफत तो दिल्ली में राहत की बारिश।
2. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 58.19 प्रतिशत मतदान।
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव को दी मंजूरी।
4. गगनयान-कार्यक्रम के तहत पहला मानवरहित मिशन भेजने की तैयारी में इसरो।
5. चांद के बाद शुक्र का अध्ययन करने की तैयारी में इसरो,
केंद्रीय कैबिनेट ने मिशन शुक्रयान को दी मंजूरी।
6. तकनीकी गड़बड़ी के बाद हादसे से बाल-बाल बचा नौसेना का ड्रोन, कंट्रोल्ड लैंडिंग कामयाब।
7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरूआत की।
8. 21 सितम्‍बर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी।

Wednesday, September 18, 2024

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर वोटिंग, प्रधानमंत्री मोदी की रिकॉर्डतोड़ मतदान की अपील।
2. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
3. दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान।
4. गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड।
5. बिना इजाजत न करें कार्रवाई, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक।
6. नारी-शक्ति के लिए 3 लाख करोड़ रुपये ख़र्च करेगी केंद्र सरकारः किरेन रिजिजू।
7. पेजर विस्फोट से दहला लेबनान।

Tuesday, September 17, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली, हिमाचल और राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल।
2. प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी आज से होगी शुरू।
3. स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान आज से शुरू, पर्यटन और अन्य स्‍थलों में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा।
4. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मामले पर आज सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय।
5. नई दिल्‍ली में ‘भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री’ का शुभारंभ।
6. 18 सितंबर को लॉन्च होगी NPS-वात्सल्य योजना, वित्तमंत्री सीतारमण करेंगी शुरूआत।
7. रेलवे की ओर से वंदे मेट्रो का नाम नमो भारत रैपिड रेल।
8. महिलाओं को छूट नहीं अधिकार दीजिए, कानून से नहीं सोच से बदलता है समाज: मुख्य न्यायाधीश।
9. कच्चे तेल में गिरावट से पेट्रोल-डीजल के रेट में 6-7 रुपये की कटौती की उम्मीद।

ताजा खबर

1. दिल्ली में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में चली तेज हवाएं। 2. उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान और बारिश से 111 लोगों की मौत। 3. पे...