Followers

Friday, September 20, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली से लेकर राजस्थान तक, अभी बाकी है बारिश का दौर।
2. दिल्ली NCR में इस बार देर तक बरसेंगे बदरा, मॉनसून की विदाई में देरी।
3. प्रधानमंत्री मोदी कल से अमरीका की तीन दिवसीय यात्रा पर, क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।
4. कोलकाता रेप मर्डर केस: इमरजेंसी ड्यूटी पर लौटने का ऐलान, सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन, आवश्यक सेवाएं आंशिक रूप से होंगी बहाल।
5. सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम जमानत को बताया गंभीर मामला।
6. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है: अमित शाह।
7. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में भारत को समन, अमेरिकी अदालत ने भारत सरकार से 21 दिनों के भीतर मांगा जवाब।

Thursday, September 19, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में आफत तो दिल्ली में राहत की बारिश।
2. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 58.19 प्रतिशत मतदान।
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव को दी मंजूरी।
4. गगनयान-कार्यक्रम के तहत पहला मानवरहित मिशन भेजने की तैयारी में इसरो।
5. चांद के बाद शुक्र का अध्ययन करने की तैयारी में इसरो,
केंद्रीय कैबिनेट ने मिशन शुक्रयान को दी मंजूरी।
6. तकनीकी गड़बड़ी के बाद हादसे से बाल-बाल बचा नौसेना का ड्रोन, कंट्रोल्ड लैंडिंग कामयाब।
7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरूआत की।
8. 21 सितम्‍बर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी।

Wednesday, September 18, 2024

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर वोटिंग, प्रधानमंत्री मोदी की रिकॉर्डतोड़ मतदान की अपील।
2. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
3. दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान।
4. गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड।
5. बिना इजाजत न करें कार्रवाई, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक।
6. नारी-शक्ति के लिए 3 लाख करोड़ रुपये ख़र्च करेगी केंद्र सरकारः किरेन रिजिजू।
7. पेजर विस्फोट से दहला लेबनान।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...