Followers

Monday, September 23, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में दो दिन धूप फिर होगी बरसात।
2. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना।
3. बिहार में जारी रहेगा जमीन का सर्वे, कागजात जुटाने के लिए मिली 3 महीने की मोहलत।
4. केदारनाथ, बदरीनाथ और अन्‍य तीर्थों की यात्रा करने वालों के लिए भारतीय रेलवे चलाएगा भारत गौरव ट्रेन।
5. हिंद प्रशांत क्षेत्र के छात्रों को भारत देगा 5 लाख डॉलर की छात्रवृत्ति।
6. तिरुपति मंदिर में गड़बड़ी की जांच करेगी SIT,लड्डू विवाद के बीच मुख्यमंत्री नायडू का फैसला।
7. दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद का जीता चुनाव।
8. चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना या डाउनलोड करना POCSO के तहत अपराध: सुप्रीम कोर्ट।

Sunday, September 22, 2024

ताजा खबर

1. आतिशी ने सादे समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।
2. एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे वायुसेना के नए चीफ।
3. हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए क्वॉड अहम: प्रधानमंत्री मोदी।
4. नीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह के खिलाफ झूठे केस की जांच करेगी सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश।
5. किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को आरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता: दिल्ली हाई कोर्ट।
6. राजस्थान में 2 सप्ताह तक बारिश के आसार, अन्य राज्यों में कम हुआ मानसून का असर।
7. AutoNxt कंपनी ने देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किया लॉन्च।
8. राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए श्रीलंका में चुनाव संपन्न।

Saturday, September 21, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली की सबसे युवा सीएम होंगी आतिशी, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त, शपथ ग्रहण आज।
2. राजधानी दिल्ली अगले 6 दिनों तक 'ग्रीन जोन' में रहेगी।
3. प्रधानमंत्री मोदी क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए अमरीका की यात्रा पर।
4. बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईटी संशोधन नियम 2023 को किया रद्द, केंद्र सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को बताया असंवैधानिक।
5. फूड सेफ्टी इंडेक्स में केरल, तमिलनाडु और जम्मु कश्मीर ने मारी बाजी।
6. रांची के गेतलसूद जलाशय में स्थापित की जा रही है भारतीय सौर ऊर्जा निगम की 100 मेगावाट की सौर-परियोजना।
7. देश के प्रायद्वीपीय-भागों में अगले 3 दिनों के दौरान मूसलाधार-वर्षा की संभावना: मौसम विभाग।
8. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल मैत्री यात्रा पर्यटक रेल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
9. दिल्ली के ऐतिहासिक बावडीयों की अब लौटेगी रौनक।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...