Followers

Thursday, November 7, 2024

ताजा खबर

1. छठ पूजा समारोह का आज तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य।
2. दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में आज अवकाश।
3. राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार गिरावट जारी।
4. आप रातोंरात बुलडोजर लेकर बिल्डिंग को नहीं गिरा सकते: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को सुनाई खरी खोटी।
5. आरक्षण पर 50 फीसदी का आर्टिफिशियल बैरियर हटाकर रहेंगे: राहुल गांधी।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनकी शानदार जीत पर दी बधाई।
7. नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ।
8. भारत का 55वां अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव 20 नवम्‍बर से गोवा में होगा शुरू।
9. सीबीएसई ने 21 डमी स्कूलों की संबद्धता ली वापस।

Wednesday, November 6, 2024

ताजा खबर

1. 36 घंटे के उपवास के साथ ही छठ व्रत की शुरुआत आज से।
2. नहीं रही लोक गायिका शारदा सिन्हा, एम्स में लिया आखिरी सांस।
3. 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस।
4. जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नीति आयोग आज से 15 दिवसीय जल उत्‍सव करेगा शुरू।
5. उत्तर प्रदेश के मदरसे अवैध नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
6. भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी का ठोका दावा।
7. फ्लाइट में भी इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर आदेश जारी, अब 3000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने पर ही कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल।
8. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक स्वरूप पर 7 सदस्यीय बेंच का फैसला 10 नवंबर से पहले।
9. दिलजीत दोसांझ का जयपुर कॉन्सर्ट खत्म होते ही मचा भीड़ में हड़कंप, चोरों ने किया हाथ साफ, 100 से अधिक फोन चोरी।

Tuesday, November 5, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली को सर्दी के लिए 15 नवम्बर का इंतजार।
2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश की संभावना: मौसम विभाग।
3. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में पहले एशियाई बौद्ध सम्मेलन में लेंगी भाग।
4. पटाखों पर प्रतिबंध क्यों नहीं लागू हुआ? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब।
5. छठ पूजा के कारण ट्रेनों में महाभीड़, स्पेशल ट्रेनें भी पड़ रहे कम, दरवाजे से लटक कर यात्रा करने को मजबूर लोग।
6. अब 13 की जगह 20 नवंबर को होंगे उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में उपचुनाव, चुनाव आयोग ने लिया फैसला।
7. आगरा में सेना का MiG-29 लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट ने कूदकर बचाई जान।
8. कन्नड़ लघु फिल्म ‘सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो’ ने ऑस्कर 2025 के लिए किया क्वालीफाई।
9. कर्मचारियों पर मंडराया बेरोजगारी का संकट, बॉश कंपनी करेगी 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...