Followers

Wednesday, November 27, 2024

ताजा खबर

1. बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका: मौसम विभाग।
2. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
3. तमिलनाडु की चार दिवसीय यात्रा पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।
4. भारत की दो प्राचीन भाषा मैथिली और संस्कृत में अनुदित संविधान की प्रतियों का विमोचन किया गया।
5. आज ‘बाल विवाह मुक्‍त भारत’ अभियान का शुभारंभ करेंगी महिला और बाल विकास मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी।
6. सिर्फ आरक्षण का लाभ लेने के लिए धर्म बदलने की इजाजत नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट।
7. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता पर गृह मंत्रालय से मांगी स्टेटस रिपोर्ट।
8. राज्यसभा के 6 सीटों के लिए उपचुनाव 20 दिसंबर को।
9. भारत के पहले 'ग्रीन जज' जस्टिस कुलदीप सिंह का निधन, पर्यावरणीय न्याय के लिए किए जाएंगे याद।

Tuesday, November 26, 2024

ताजा खबर

1. भारतीय संविधान की 75वीं जयंती आज।
2. संविधान दिवस पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन।
3. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में फिर से स्कूल खोलने की मंजूरी दी, प्रदूषण के चलते बंद थे शिक्षण संस्थान।
4. दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट।
5. वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन स्कीम मंजूर, छात्रों के लिए मोदी सरकार की नई योजना।
6. एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का 80 साल की उम्र में निधन।
7. महाकुंभ में बना त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र: 45 करोड़ लोग कर सकेंगे संगम स्नान।

Monday, November 25, 2024

ताजा खबर

1. संसद के शीतकालीन सत्र आज से, मणिपुर से लेकर अडानी के मुद्दे पर हंगामे का आसार, 16 विधेयक होंगे पेश।
2. झारखंड में सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, 28 नवम्बर को शपथ ग्रहण।
3. डूसू चुनाव नतीजे आज, प्रत्याशी नहीं मना पाएंगे जश्न।
4. आईपीएल में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी।
5. दिल्ली में अगले 6 दिन में 4°C तक पारा गिरने के आसार।
6. संभल जामा मस्जिद हिंसा के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौकसी बढ़ा, सभी जिलों में एसएसपी/एसपी को एहतियात बरतने के आदेश।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...