Followers

Monday, December 16, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में ठंड का डबल अटैक, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट।
2. मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में हुआ निधन, सैन फ्रैंसिस्को में ली अंतिम सांसे।
3. संविधान पर आज राज्यसभा में होगी चर्चा, सदन में हंगामे के आसार।
4. आज 16 दिसंबर को 'ट्रैक्टर मार्च' तो 18 को 'रेल रोको' आंदोलन... 'दिल्ली कूच' टलने के बाद किसानों की नई रणनीति।
5. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती गठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।
6. 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात।

Sunday, December 15, 2024

ताजा खबर

1. बर्फीली हवाओं के तेवर, उत्तर प्रदेश-दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी और गिरेगा पारा।
2. महिला विकास से संविधान सम्मान तक… प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में रखे 11 संकल्प।
3. किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर एक दिन के लिए टला, अब 16 दिसंबर को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च।
4. केंद्र सरकार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित दो विधेयकों को लोकसभा में पेश करने के लिए किया सूचीबद्ध।
5. केंद सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है- प्रधानमंत्री मोदी।
6. 'उड़ान यात्री कैफे' में अब एयरपोर्ट पर ले सकेंगे सस्ती चाय और कॉफी का लुत्फ। कोलकाता एयरपोर्ट से शुरुआत।
7. दिव्यांगों के लिए फुट ओवर ब्रिज की सुविधा सुनिश्चित करें सरकार: दिल्ली हाई कोर्ट।
8. दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित।

Saturday, December 14, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली में शीतलहर, उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी।
2. आज संविधान पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, लोकसभा में विपक्ष कर सकता है हंगामा।
3. 29वें अंतर्राष्‍ट्रीय केरल फ़िल्‍म-महोत्‍सव का तिरुवनंतपुरम में हुआ शुभारंभ।
4. राजमार्ग साथी नामक उन्नत नए-रूट पेट्रोलिंग-वाहन शुरू करेगा एनएचएआई।
5. विरोध प्रदर्शन का गांधीवादी तरीका अपनाए किसान: सुप्रीम कोर्ट।
6. भारतीय सेना देपसांग में सभी पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक जाएगी: एस जयशंकर।
7. स्विट्ज़रलैंड ने भारत का एमएफएन का दर्जा किया निलंबित।
8. श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके कल रविवार से भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...