2. सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 साल में मुंबई में निधन।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष किया नियुक्त।
4. गणतंत्र दिवसः 2025 के लिए झांँकियों का विषय होगा- ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’।
5. 8 जनवरी को होगी 'एक देश एक चुनाव' पर जेपीसी की पहली बैठक।
6. जजों की नियुक्ति में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तोड़ी परंपरा, अब उम्मीदवारों से व्यक्तिगत बातचीत से योग्यता और व्यक्तित्व का होगा परीक्षण।
7. केंद्र सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक-परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को अगली-कक्षा में प्रोन्नत करने वाली नीति की ख़त्म।
8. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आज जागो ग्राहक ऐप, जागृति ऐप और जागृति डैश बोर्ड का शुभारंभ करेगा उपभोक्ता मामले विभाग।
9. बांग्लादेश ने की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग।