Followers

Tuesday, December 31, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में भीषण शीत लहर का अलर्ट, 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम।
2. नए साल से पहले ISRO ने किया बड़ा कमाल, Spadex की सफल लॉन्चिंग करने वाला चौथा देश बना भारत।
3. 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पुन: आयोजित कराने की अभ्यर्थियों की मांग को बिहार लोक सेवा आयोग ने किया खारिज।
4. पीएम विश्वकर्मा और पीएम सम्मन निधि योजना को एल जीसक्सेना की मंजूरी।
5. किसान नेता डल्लेवाल की भूख हड़ताल 36वें दिन भी जारी, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा स्थिति की समीक्षा।
6. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी रहने के लिए घर और हर महीने ₹10,000।
7. 'पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने देंगे 18 हजार रुपये', दिल्‍ली चुनाव से पहले पुर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा ऐलान।
8. हाई कोर्ट में परिवारवाद पर रोक लगाने के लिए कोलेजीयम को भेजा प्रस्ताव।
9. रेल मंत्रालय प्रयागराज महाकुंभ के लिए तीन हजार विशेष रेलगाडि़यों का करेगा संचालन।

Monday, December 30, 2024

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में तीन दिन घने कोहरे के आसार।
2. किसानों का पंजाब बंद आज, वंदे भारत समेत 150 ट्रेनें रद्द।
3. भारत की हंपी ने रैपिड शतरंज में रचा इतिहास।
4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज रात श्रीहरिकोटा से कक्षा में अंतरिक्ष यानों को जोड़ने और अलग करने की प्रक्रि‍या दर्शाने के लिए दो उपग्रह, SDMX-एक और SDMX-दो, करेगा लॉन्च।   
5. भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बनने की तैयारी में। 
6. भारत 2025 में पहली बार वर्ल्‍ड ऑडियो-विजुअल इंटरटेनमेंट समिट वेव्स की करेगा मेजबानी।
7. शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट।
8. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।
9. दक्षिण कोरिया में विमान बना आग का गोला, जिंदा जले 179 यात्री।

Sunday, December 29, 2024

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी कंपकंपी वाली ठंड, आज भी ऑरेंज अलर्ट, नए साल से पहले बदल गया मौसम का मिजाज।
2. लगातार बारिश से दिल्ली- एनसीआर में सुधरी वायु गुणवत्ता।
3. 2100 रुपये वाली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर विवाद,दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने दिए जांच के आदेश।
4. कुछ होता है तो जिम्मेदार कौन? किसान नेता डल्लेवाल के अनशन पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा।
5. पिछले 101 वर्षों में दिसंबर के महीने में दिल्ली एक दिन में सर्वाधिक वर्षा का बना रिकॉर्ड।
6. सोमवार 30 दिसंबर को अपना अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग, स्पैडेक्स लॉन्च करने जा रहा है इसरो।
7. दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा, रनवे से फिसला विमान, जिंदा जले 28 यात्री।
8. पाकिस्तानी सेना 1971 के बाद पहली बार बांग्लादेशी सेना को देगी ट्रेनिंग।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...