Followers

Friday, January 17, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-नोएडा में कोहरे ने किया सबकुछ 'गायब', पहाड़ों पर बर्फबारी।
2. राष्ट्रपति मुर्मु आज वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।
3. दिल्ली-NCR से हटे GRAP-4 के प्रतिबंध, AQI में सुधार के बाद हुआ फैसला।
4. केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, अगले साल से लागू होगा 8वां पे कमीशन।
5. स्पीडेक्स मिशन: कामयाब रही उपग्रहों की डॉकिंग, भारत बना चौथा देश।
6. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में बनेगा एक और लॉन्च पैड, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी।
7. LTC के नए रुल्स में सरकारी कर्मचारी अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों में कर सकेंगे यात्रा।
8. भ्रष्टाचार है पेपर लीक, बच्चों के सपने हो जाते हैं चकनाचूर: मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना।

Thursday, January 16, 2025

ताजा खबर


1. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई परेशानी, कई राज्यों में अभी और बरसेंगे बादल।
2. 15 से 24 फरवरी तक होगा काशी तमिल संगमम 3.0, महाकुंभ मेले में भी जाएंगे तमिलनाडु से आने वाले छात्र-शिक्षक।
3. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव के परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक।
4. बिहार के समस्तीपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो की मौत, तीन घायल।
5. बिना सुनवाई लंबे समय तक जेल में रखना अनुच्छेद 21 का उल्लंघन।
6. अमरीका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया।
7. गौतम अडानी को अरबों की चपत लगाने वाले हिंडनबर्ग रिसर्च की दुकान बंद।
8. मेटा इंडिया ने अपने मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग के बयान के लिए मांगी माफ़ी।

Wednesday, January 15, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट, उत्तरप्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में भी मौसम ने ली करवट।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी- आईएनएस वाघशीर का करेंगे लोकार्पण।
3. देश के 94 शहरों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, केंद्र सरकार ला रही बड़ा प्लान।
4. कालका - शिमला ट्रैक पर चलाई जाएगी नई विस्टाडोम ट्रेन।
5. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ ED को मुकदमा चलाने की मंजूरी।
6. आर्मी ने चीन बॉर्डर पर तैनात किए हैं रोबोटिक म्यूल, भार उठाने और सर्विलांस का कर रहे काम।
7. CISF में दो नई बटालियन के गठन को गृह मंत्रालय की मंजूरी।
8. वाराणसी और प्रयागराज को मिलाकर नए धार्मिक क्षेत्र बनाने की योजना।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...