Followers

Saturday, January 18, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल, मध्य प्रदेश-बिहार में कोल्ड डे, उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट।
2. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक प्रस्तावित, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट करेंगी पेश।
3. मनु भाकर, गुकेश सहित चार को खेल रत्न पुरस्कार।
4. रूसी सेना में काम कर रहे 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता: विदेश मंत्रालय।
5. आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में सावधानी बरतें, कोर्ट-पुलिस संवेदनशील बनें: सुप्रीम कोर्ट।
6. सफल डॉकिंग के साथ भारत बना चौथा देश।
7. एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगे: सुप्रीम कोर्ट।

Friday, January 17, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-नोएडा में कोहरे ने किया सबकुछ 'गायब', पहाड़ों पर बर्फबारी।
2. राष्ट्रपति मुर्मु आज वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।
3. दिल्ली-NCR से हटे GRAP-4 के प्रतिबंध, AQI में सुधार के बाद हुआ फैसला।
4. केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, अगले साल से लागू होगा 8वां पे कमीशन।
5. स्पीडेक्स मिशन: कामयाब रही उपग्रहों की डॉकिंग, भारत बना चौथा देश।
6. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में बनेगा एक और लॉन्च पैड, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी।
7. LTC के नए रुल्स में सरकारी कर्मचारी अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों में कर सकेंगे यात्रा।
8. भ्रष्टाचार है पेपर लीक, बच्चों के सपने हो जाते हैं चकनाचूर: मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना।

Thursday, January 16, 2025

ताजा खबर


1. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई परेशानी, कई राज्यों में अभी और बरसेंगे बादल।
2. 15 से 24 फरवरी तक होगा काशी तमिल संगमम 3.0, महाकुंभ मेले में भी जाएंगे तमिलनाडु से आने वाले छात्र-शिक्षक।
3. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव के परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक।
4. बिहार के समस्तीपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो की मौत, तीन घायल।
5. बिना सुनवाई लंबे समय तक जेल में रखना अनुच्छेद 21 का उल्लंघन।
6. अमरीका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया।
7. गौतम अडानी को अरबों की चपत लगाने वाले हिंडनबर्ग रिसर्च की दुकान बंद।
8. मेटा इंडिया ने अपने मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग के बयान के लिए मांगी माफ़ी।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...