2. भूकंप से फिर कांपी धरती; कोलकाता में सुबह-सुबह महसूस हुए झटके, 5.1 रही तीव्रता।
3. तेलंगाना में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक नहर परियोजना की सुरंग में फंसे 8 लोगों के बचाव के लिए हर संभव प्रयास जारी।
4. शराब से लेकर स्वास्थ्य तक, दिल्ली विधानसभा में आज पेश होंगी 14 कैग रिपोर्ट्स।
5. RBI ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को दी राहत, जमाकर्ता अब 27 फरवरी से अपने जमा खातों से 25,000 रुपये तक निकाल सकेंगे। आरबीआई ने 122 करोड़ के घोटाले के बाद लगाई थी पाबंदी।
6. नोएडा एयरपोर्ट से कर सकेंगे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश तक सफर, शुरू होगी एकदम सीधी बस सर्विस।
7. इंटरनेट की कीमत विनियमित करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज।
8. 45 दिन बाद अपने आप मिल जाएगी विद्यालयों को संबद्धता: सीबीएसई।