1. बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे, 33 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
2. हिमाचल में बारिश और बर्फबारी ने मचाई तबाही, 583 सड़कें बंद, कुल्लू में लैंडस्लाइड, मनाली में गाड़ियां बहीं।
3. एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट के दिन मिली राहत छिनी।
4. रमजान से पहले मुस्लिम पक्ष को कोर्ट से झटका, संभल मस्जिद में रंगाई की नहीं मिली इजाजत।
5. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया, 1 अक्टूबर, 2023 के बाद जन्मे आवेदकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र को ही केवल जन्म तिथि का प्रमाण माना जाएगा।
6. आज से 137 दिन लखनऊ एयरपोर्ट से दिन में नहीं उड़ेंगे विमान, 37 फ्लाइट्स हुईं कम।
7. प्राइवेट कंपनियों में भी हो सकता है आधार का यूज, केंद्र सरकार ने दी इजाजत।