Followers

Thursday, April 3, 2025

ताजा खबर

1. गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, कई टुकड़ों में टूटा जगुआर, उठ रहा धुआं।
2. प्रधानमंत्री मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पर रवाना।
3. विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए 232 के मुकाबले 288 मतों से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित।
4. पश्चिमोत्‍तर भारत में तापमान बढ़ने और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्‍सों में बारिश का अनुमान: मौसम विभाग। 
5. केंद्र सरकार ने पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने को दी मंजूरी।
6. बिहार में जमीन म्युटेशन में गड़बड़ी पर मंत्री सरावगी सख्त, खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।
7. हरिद्वार शहर में अब नहीं बिकेगा मांस।
8. ईरान को राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर रूस-चीन ने दिखाई आंख, परमाणु ऐलान से हड़कंप।
9. मुंबई पहुंचे चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट।

Tuesday, April 1, 2025

ताजा खबर

1. अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान: मौसम विभाग। 
2. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी।
3. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती।
4. झारखंड के बरहेट में मालगाड़ियां टकराईं, 2 की मौके पर ही मौत, भयानक हादसा।
5. देश के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज: गृह मंत्री अमित शाह।
6. मुआवजे से नहीं काटी जा सकती मेडिक्लेम की राशि: बम्बई हाई कोर्ट।
7. भारत-अमरीका द्विपक्षीय एचएडीआर अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ का चौथा संस्करण आज विशाखापत्तनम में होगा शुरू।
8. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को लिबरेशन डे यानी 'मुक्ति दिवस' करार देते हुए कहा है कि उनकी नई टैरिफ नीति अमेरिका को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता से मुक्त करेगी।

Monday, March 31, 2025

ताजा खबर

1. आज पूरे देश में मनाई जा रही है ईद-उल-फितर, राष्ट्रपति मुर्मु सहित कई गणमान्य लोगों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं।
2. आज से ग्रीस में शुरू हो रहे बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास में हिस्सा ले रही है भारतीय वायुसेना।
3. मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 6 महीने के लिए MHA ने बढ़ाया AFSPA कानून।
4. ओडिशा के कटक में हुआ बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे, जान माल का नुकसान नहीं। 5. दिल्ली में प्रदूषण से नियंत्रण के लिए ड्रोन मिक्स स्प्रिंकलर से होगा छिड़काव।
6. एम्स अस्पताल में जल्द लगेगी देश की पहली स्वदेशी एमआरआई मशीन।
7. कटरा से कश्‍मीर के लिए पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस 19 अप्रैल को रवाना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
8. पाकिस्तान: ड्रोन हमने में 12 आतंकी ढेर।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...