Followers

Wednesday, April 16, 2025

ताजा खबर

1. वक्फ संशोधन अधिनियम की सांवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
2. दिल्लीवालों को मिलती रहेगी बिजली सब्सिडी, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला, नई ईवी पॉलिसी पर भी चर्चा।
3. छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो हार्डकोर नक्सली।
4. दिल्ली में बढ़ी न्यूनतम मजदुरी।
5. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा का टर्मिनल 2 रखरखाव के लिए अस्थाई रूप से बंद।
6. भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही तीव्रता, फिलीपींस में भी कांपी धरती।
7. सूडान के अकालग्रस्‍त जमजम शरणार्थी शिविर पर हुए हमलों में 300 आम लोगों के मारे जाने की खबर।
8. नेपाल के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से गरज के साथ हो रही हल्की बारिश जारी।

Tuesday, April 15, 2025

ताजा खबर

 1. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक लू और भीषण गर्मी का असर: मौसम विज्ञान विभाग।
 2. पूर्व और उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर दिख सकता है: मौसम विज्ञान विभाग।
 3. दिल्ली में बनेंगे 6 नए वायु निगरानी स्टेशन।
 4. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज कर सकती हैं ईवी 2 पॉलिसी का ऐलान।
 5. प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और शुभारंभ।
 6. स्‍टार्टअप क्‍यू एन यू लैब्‍स ने दुनिया के पहले प्लेटफॉर्म क्‍यू शील्‍ड का किया शुभारंभ।
 7. तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जाति वर्गीकरण के कार्यान्वयन की घोषणा की।
 8. मेहुल चौकसी को भारत लाने को CBI, ED ने कसी कमर, बेल्जियम जाएंगे 6 अधिकारी।

Monday, April 14, 2025

ताजा खबर

1. तमिलनाडु और केरल का पारंपरिक नववर्ष पुतांडू और विशु आज।
2. दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना: मौसम विभाग।
3. राष्ट्र आज डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा में अयोध्या और हिसार के बीच वाणिज्यिक उड़ान का करेंगे शुभारंभ।
5. सुबह-सुबह इस राज्‍य में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग।
6. दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अवैध घोषित, सड़क पर दिखीं तो लगेगा भारी जुर्माना, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल।
7. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...