Followers

Tuesday, April 29, 2025

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना: मौसम विभाग।
2. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा होंगे उत्तरी कमान के नए कमांडर-इन-चीफ, 1 मई को संभालेंगे पदभार।
3. राष्ट्रपति मुर्मू ने देश की 71 विभूतियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित।
4. सड़क/ मोटर हादसों के शिकार का कैशलेस इलाज में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज।
5. भारत ने फ्रांस से किया 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों का सौदा, बढ़ेगी सैन्य ताकत।
6. दिल्ली सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना किया लागू।
7. कॉमनवेल्थ घोटाले के नहीं मिले सबूत, 14 साल बाद सुरेश कलमाड़ी को मिल गई क्लीनचिट।
8. कनाडा चुनाव के आने लगे नतीजे, रुझानों में कार्नी की पार्टी बहुमत के करीब।
9. दिवंगत पोप फ्रांसिस का उत्‍तराधिकारी चुनने के लिए 7 मई को होगी गुप्‍त बैठक।

Monday, April 28, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज से 2 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, 30 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं।
2. आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति मुर्मु।
3. JNU चुनाव में टॉप-3 पदों पर लेफ्ट ने मारी बाजी, ABVP ने भी की बड़ी वापसी।
4. खुफिया एजेंसी ने दिल्ली पुलिस को सौंपी 4900 नागरिकों की लिस्ट, पाकिस्तान वापसी नहीं होने पर होगा एक्शन।
5. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा तीन और 4 में को।
6. दिल्ली के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ आज से।
7. कनाडा के वैंकूवर में लापु लापु फिलिपिनो फेस्टिवल में एक वाहन द्वारा भीड़ को टक्कर मारने से नौ लोगों की मौत।

Sunday, April 27, 2025

ताजा खबर

1. आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
2. भारत ने 17.1 करोड़ लोगों को अत्यंत गरीबी से बाहर निकाला: विश्व बैंक।
3. गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी।
4. देशभर में स्थापित किए जाएँगे 1 लाख 75 हजार आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर।
5. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
6. अब एक साथ कर सकेंगे दोयूजी और दो पीजी कोर्स।
7. प्रख्यात इतिहासकार एम जी एस नारायणन का निधन।
8. पाकिस्तान में तटस्थ जांच में शामिल होने की पेशकश की।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...