Followers

Sunday, May 11, 2025

ताजा खबर

1. कल दिन में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट।
2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आज, वर्ष 1998 में इसी दिन भारत ने पोखरण में किया था परमाणु बम का सफल परीक्षण।
3. पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में सीजफायर तोड़ा, कई ड्रोन से अटैक।
4. 'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन': विदेश मंत्री एस जयशंकर।
5. ओमान में अमरीका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का नया दौर आज होगा शुरू।
6. बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अमृतसर सीमा पर हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक किए बरामद।
7. सैन्य ठिकानों के लिए अब मानव रोबोट। 
8. कॉलेज गेस्ट टीचर की जगह स्थाई नियुक्तियों को दे प्राथमिकता: योगेश सिंह, कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय।

Saturday, May 10, 2025

ताजा खबर

1. पाकिस्तान के ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब दे रहा भारत, सेना की प्रेस ब्रीफिंग सुबह 10.30 बजे।
2. देश के उत्‍तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 14 मई तक 32 हवाई अड्डों से उड़ानें अस्‍थायी रूप से बंद।
3. भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार बांध के सारे गेट खोले, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बाढ़ का खतरा बढ़ा।
4. गाजियाबाद नो फ्लाइंग जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध।
5. दिल्ली को निशाना बना पाकिस्तान ने दागी फतेह-2 मिसाइल, सिरसा में मार गिराया गया।
6. ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से चलेंगी उत्तर प्रदेश-बिहार और बंगाल वाली 70 ट्रेनें, नई दिल्ली जैसा स्टेशन।
7. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर।

Friday, May 9, 2025

ताजा खबर

1. पश्चिमोत्‍तर और मध्य भारत में अगले चार-पांच दिन तक वर्षा जारी रहने की संभावना: मौसम विभाग।
2. किशनगढ़, भुंतर और लुधियाना हवाई अड्डे बंद।
3. भारतीय सशस्त्र बलों ने ड्रोन और अन्‍य हथियारों से उत्तरी और पश्चिमी शहरों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के सभी प्रयासों को किया विफल। 
4. जम्मू, गुजरात, राजस्थान... हर जगह फेल हुए पाकिस्तान के ड्रोन अटैक, भारत की जवाबी कार्रवाई से थर्रा उठा लाहौर।
5. पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह।
6. रोहिंग्याओं को तो जाना ही होगा, भारत में रहने का अधिकार केवल नागरिकों को: सुप्रीम कोर्ट।
7. भारत से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बलूचिस्तान में खुला मोर्चा, BLA ने कई आर्मी पोस्ट पर किया कब्जा, गैस पाइपलाइन उड़ाई।
8. अमेरीका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप चुने गए।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...