Followers

Tuesday, May 13, 2025

ताजा खबर


1. ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी ने तय की दिशा, आज से तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा।

2. दोनों देशों के DGMOs के बीच बातचीत के कुछ ही घंटे बाद सांबा में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, भारत ने मार गिराया।

3. भारत 'परमाणु ब्लैकमेल' नहीं सहने वाला, अब बात होगी सिर्फ आतंक और POK पर: प्रधानमंत्री मोदी।

4. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट पर लगाया पूर्ण विराम।

5. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म, 31 ढेर।

6. सीयूईटी यूजी की परीक्षा आज से।

7. दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की तैयारी शुरू, मई के आखिर या जून के पहले हफ्ते तक पूरा करने की कोशिश।

8. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में बड़ी नरमी, 90 दिनों के लिए दोनों ही देशों ने अपने नए टैरिफ को लागू करने पर लगाई रोक।

9. अफ्रीकी देश बुरकीना फासो पर आतंकियों ने सुबह-सुबह आठ स्थानों पर किया हमला, 100 से अधिक सैनिक - नागरिकों की मौत।

Monday, May 12, 2025

ताजा खबर

1. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर राष्‍ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं।
2. सीजफायर के ऐलान के बाद अब हालात सामान्य।
3. आज दोपहर 12 बजे होगी दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर की वार्ता।
4. तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे, DGMO वार्ता से पहले बड़ी मीटिंग।
5. एनडीएमए ने किसी भी अज्ञात सामग्री से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की।
6. दिल्ली विश्वविद्यालय ने टूरिज्म मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शुरुआत की।
7. दिल्ली विश्वविद्यालय: दाखिले में विदेशी छात्रों को तरजीह।

Sunday, May 11, 2025

ताजा खबर

1. कल दिन में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट।
2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आज, वर्ष 1998 में इसी दिन भारत ने पोखरण में किया था परमाणु बम का सफल परीक्षण।
3. पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में सीजफायर तोड़ा, कई ड्रोन से अटैक।
4. 'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन': विदेश मंत्री एस जयशंकर।
5. ओमान में अमरीका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का नया दौर आज होगा शुरू।
6. बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अमृतसर सीमा पर हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक किए बरामद।
7. सैन्य ठिकानों के लिए अब मानव रोबोट। 
8. कॉलेज गेस्ट टीचर की जगह स्थाई नियुक्तियों को दे प्राथमिकता: योगेश सिंह, कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...