Followers

Saturday, May 17, 2025

ताजा खबर

1. निर्धारित समय से तकरीबन एक हफ्ते पहले दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप, दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक।
2. महाराष्ट्र के सांगली में मिला एक दुर्लभ सफेद 'स्पाइडरमैन मेंढक'।
3. जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार।
4. अफगानों के लिए फिर पसीजा भारत का दिल, अटारी के रास्ते 160 ट्रकों को दी एंट्री।
5. आई.आई.एम.सी. आगामी शैक्षणिक वर्ष से जनसंचार और पत्रकारिता में पीएचडी कार्यक्रम करेगा शुरू।
6. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अब राष्ट्रीय रक्षा नीति का हिस्सा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
7. बिहार के गया शहर का नाम अब "गया जी"।
8. आईपीएल मैच के चलते देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो।
गीग वर्कर के लिए बनेगा वेलफेयर बोर्ड: कपिल मिश्रा।

Friday, May 16, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर में छाई पाकिस्तान से आई धूल, विजिबिलिटी घटी।

2. क्या सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति / राज्यपाल के लिए डेडलाइन तय कर सकता है?: राष्ट्रपति मुर्मू।

3. भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर मैंने मध्यस्थता नहीं सिर्फ मदद की: डोनाल्ड ट्रंप।

4. भारत के साथ सैन्य संघर्ष के बावजूद पाकिस्तान के किसी भी परमाणु संयंत्र से कोई रेडिएशन नहीं हुआ है: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी।

5. हाईकोर्ट के कई जज लेते हैं गैरजरूरी ब्रेक, 'अब वक्त आ गया परफॉर्मेंस ऑडिट किया जाए’:  सुप्रीम कोर्ट।

6. भारतीय वायु सेवा के ग्रुप कैप्टन सुधांशु शुक्ला अब 8 जून को जाएंगे इंटरनेशनल स्पेस सेंटर, रचेंगे इतिहास। 

7. सीयूईटी यूजी के 19 से 24 मई तक होने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

8. अब समुद्र का पानी भी पी सकेंगे, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ ने ईजाद की स्वदेशी नैनो पोरस मल्टीलेयर्ड पॉलीमर मेम्ब्रेन।

Thursday, May 15, 2025

ताजा खबर



1. लखनऊ में बिहार से दिल्ली जा रही बस में भीषण आग, 5 जिंदा जले।
2. देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जा रही है ‘तिरंगा यात्रा’।
3. केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में जेवर हवाई अड्डे के पास एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने की दी स्‍वीकृति।
4. मणिपुर में म्यांमार बॉर्डर के पास सेना का बड़ा ऑपरेशन, 10 हार्डकोर उग्रवादी ढेर।
5. भारत की Brahmos Missile बनी आतंक के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार, 17 देश खरीदने को तैयार।
6. पति का पराई औरत से रिश्ता 'क्रूरता' नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट।
7. इस्राइल के हवाई हमलों में उत्‍तरी और दक्षिणी गाज़ा में 70 लोगों की मौत।
8. ग्‍लोबल टाइम्‍स, शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी और टीआरटी वर्ल्‍ड के एक्‍स अकांउट भारत में प्रतिबंधित किये गए।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...